KBP Times

अक्सर सिरदर्द से रहते हैं परेशान? तो इसके पीछे छिपे है ये 5 कारण

lifestyle news

lifestyle: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द एक आम समस्या बन चुका है अक्सर हम नाश्ता छोड़ देते हैं या लंबे समय तक भूखे रहते हैं। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल गिर जाता है और दिमाग की नसों पर दबाव बढ़ता है, जिससे सिर भारी होने लगता है और तेज दर्द शुरू हो सकता है। व्रत रखना या वजन कम करने के चक्कर में लंबे समय तक भूखे रहना भी सिरदर्द का एक बड़ा कारण है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि लंबे समय तक खाली रहने के बजाय थोड़े-थोड़े समय पर हल्का-हल्का खाना लें।

मेंटल स्ट्रेस
आजकल की स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल सिरदर्द का सबसे बड़ा कारण है। काम का दबाव, भविष्य की चिंता और छोटी-छोटी बातों पर तनाव मांसपेशियों को खींच देता है। इसे ‘टेंशन हेडेक’ कहा जाता है। लगातार मानसिक दबाव से दिमाग की नसें थक जाती हैं और सिर में दर्द महसूस होने लगता है।

डिहाइड्रेशन और नींद की कमी
पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी सिरदर्द का कारण बनती है। शरीर में पानी कम होने पर नसों पर दबाव बढ़ता है और सिर दर्द शुरू हो सकता है। इसके अलावा पूरी नींद न लेना भी समस्या बढ़ाता है। अगर रात में 7-8 घंटे की गहरी नींद नहीं ली जाती, तो दिमाग को आराम नहीं मिलता और स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाते हैं, जिससे सिर में भारीपन और माइग्रेन का खतरा भी बढ़ता है। दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीना और नियमित नींद लेना सिरदर्द कम करने में मदद करता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

2

2