KBP Times

दिल्ली में ठंड बनी काल, 44 बेघरों की मौत, सिस्टम की नाकामी पर खड़े हुए सवाल

Delhi Weather Alert

Delhi Weather Alert: दिल्ली में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. बढ़ती ठंड बेघरों की जान पर आफत बनी है. पिछले 15 दिनों में 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जो बेहद चिंताजनक है. मृतकों में सभी पुरुष शामिल हैं, जो प्रवासी श्रमिक और बेघर हैं. सबसे ज्यादा 17 मौतें उत्तरी जिले में हुई हैं. इसके अलावा मध्य जिले में 7 बेघरों की जान गई है. दिल्ली के अन्य जिलों से भी ठंड से मौत की खबरें सामने आई है. जिससे प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

खुले में रहने को लोग मजबूर

फुटपाथों पर, फ्लाईओवरों के नीचे और सड़कों के किनारे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर बेघर लोग कड़ाके की ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. ठंड के बचाव के लिए कंबल, पर्याप्त कपड़े और आश्रय न मिलने से उनकी जान जोखिम में पड़ रही है. कई मामलों में देखा गया है कि बीमार और बुजुर्ग जिन्हें समय पर इलाज और गर्म स्थान नहीं मिला तो उनकी जान चली गई.

रैन बसेरों की व्यवस्था की हकीकत अलग

दिल्ली सरकार की तरफ से बेघरों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है. लेकिन जमीनी हकीकत उससे अलग नजर आ रही है. बेघर लोगों का कहना है कि रैन बसेरों में जगह की भारी कमी है. कुछ जगहों पर साफ-सफाई और सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है. कई रैन बसेरों में लोग देरी से पहुंचते हैं तो उन्हें प्रवेश नहीं मिलता, जिसकी वजह से उन्हें मजबूरी में खुले में रात गुजारनी पड़ती है.

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ तेज की मुहिम, कहा- BJP IT सेल के साथ मिलकर काम कर रहा है चुनाव आयोग

शराबियों का अड्डा बने हैं रैन बसेरे

वहीं दिल्ली शहरी आश्रय बोर्ड द्वारा संचालित कई रैन बसेरों पर भी गंभीर आरोप लगे हैं. बेघरों और प्रवासी मजदूरों का कहना है कि कई रैन बसेरें शराबियों का अड्डा बने हैं. जो वहां आने वाले लोगों का सामान चोरी कर लेते हैं या फिर ब्लेड और अन्य धारदार हथियार दिखाकर उन्हें धमकाते हैं. इस डर की वजह से भी कई लोग रैन बसेरों में रुकने से बचते हैं. सामाजिक संगठनों ने रैन बसेरों की संख्या बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की सख्त जरूरत है.

बढ़ती ठंड बनी चिंता का विषय

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है. अगर बेघरों के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हालात और भयावह हो सकते हैं.

राजस्थान धर्म परिवर्तन कानून पर बवाल | लोग बोले दो साल से राजस्थान का बेड़ा गर्क कर दिया

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2