KBP Times

‘हिन्दू खतरे में है’ का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा अब कर रही उपेक्षा: कांग्रेस नेता खाचरियावास

Jaipur: कांग्रेस नेता खाचरियावास

Jaipur: हिन्दू खतरे में है का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा अब हिन्दूओं की ही उपेक्षा कर रही है। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने Jaipur में मंगलवार को कहा कि देश में पिछले 12 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और भाजपा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति के सहारे ही सत्ता में आई है।
लेकिन सत्ता में आने के बाद सबसे अधिक बर्बरता, उपेक्षा और असुरक्षा हिंदुओं के साथ ही देखने को मिल रही है।
खाचरियावास ने कहा कि चुनाव के समय “हिंदू खतरे में है” का नारा देकर भाजपा सरकार बना लेती है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्हीं हिंदुओं को उनके हाल पर छोड़ देना, यही भाजपा की असली नीति और असली चरित्र है।

बांग्लादेश हिंसा पर बोले खाचरियावास

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि आज बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ रोज़ बर्बरता हो रही है, हिंदुओं की खुलेआम हत्या की जा रही है, उनके घर, मंदिर और व्यापार नष्ट किए जा रहे हैं, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ़ बयानबाज़ी तक सीमित है और हिंदुओं की सुरक्षा में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।
खाचरियावास ने आरोप लगाया कि भाजपा की नाकामी इतनी बड़ी है कि
बांग्लादेश में मरते हिंदुओं से ध्यान हटाने के लिए देश के अंदर फिर से हिंदूदृमुस्लिम का ज़हर फैलाया जा रहा है, ताकि हिंदू संगठनों को गुमराह किया जा सके और असली मुद्दों पर सवाल न उठें।

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर असम CM का बड़ा बयान, कहा- स्थिति चिंतनीय है..

बांग्लादेश में हिन्दूओं की रक्षा क्यों नहीं

उन्होंने कहा कि सवाल बिल्कुल साफ़ है जो पार्टी देश के अंदर हिंदू-मुस्लिम का माहौल बना सकती है, वह बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा क्यों नहीं कर पा रही ? क्या हिंदुओं की जान सिर्फ़ चुनाव तक ही कीमती है ?
पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी में ज़रा भी नैतिकता बची है,
तो उसे तुरंत बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कूटनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और ठोस कदम उठाने होंगे।

अब हिंदू समाज को नारे नहीं, सुरक्षा चाहिए, अब भाषण नहीं, कार्रवाई चाहिए।
भाजपा को यह साबित करना होगा कि वह सिर्फ़ हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने वाली पार्टी नहीं, बल्कि सच में हिंदुओं की रक्षा करने वाली सरकार है।

यह भी देखेंः राजस्थान धर्म परिवर्तन कानून पर बवाल | लोग बोले – दो साल से राजस्थान का बेड़ा गर्क कर दिया

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2