KBP Times

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर असम CM का बड़ा बयान, कहा- स्थिति चिंतनीय है..

Assam CM Himanta Biswa Sarma

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है. जिससे भारत में आक्रोश भी बढ़ रहा है और सियासत भी तेज हो गई है. इसी बीच असम के गोलाघाट में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है वह हमारे लिए चिंता का विषय है, हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहा है. स्थिति चिंतनीय है, इसका प्रभाव असम में भी हो सकता है तो हमें थोड़ा सतर्क रहना पड़ेगा, स्थिति पर नजर रखनी होगी और बांग्लादेश के हिंदू समाज को साहस भी देना होगा.

असम में जिहादी हैं

वहीं एक अन्य सवाल पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में जिहादी हैं, और हमें पिछले 10 सालों से इसके सबूत मिल रहे हैं. यह सब चिंता की बात है. असम की सुरक्षा चिंता का विषय है और जब तक पूरी भू-राजनीतिक स्थिति नियंत्रण में नहीं आ जाती, तब तक यह चिंता का विषय रहेगा.

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: AAP ने प्रदूषण के खिलाफ खोला मोर्चा, आतिशी बोलीं- ड्रामेबाजी बंद की जाए…

18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या

बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ दरिंदगी की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है. पिछले 18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है. सोमवार शाम को नरसिंदी जिले में एक किराना व्यापारी पर हमला कर दिया गया. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी.

विधवा महिला के साथ भी हैवानियत

वहीं बांग्लादेश में हिंदू विधवा महिला के साथ हैवानियत की खबर भी सामने आई है. घटना झेनैदाह जिले के कालिगंज में नादिपारा इलाके की है. जहां पीड़िता ने करीब ढाई साल पहले नादिपारा में जिस युवक से 20 लाख रुपए में 3 डिसिमल जमीन और एक दो मंजिला मकान खरीदा था, उसी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दरिंदगी की. पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, महिला से रेप के बाद उसके उसे पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए गए हैं.

“40 लाख दो नहीं तो रेप केस…” खूबसूरत हसीना के जाल में फंसे वकील साहब | Honeytrap Case Rajasthan

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव

whatsapp new feature

स्पेशल मैसेज देने के लिए आधी रात तक जागने की नहीं रहेगी जरुरत