KBP Times

अखरोट के फायदे, नुकसान और किन लोगों को इसे नहीं खाना चाहिए

Health news

Health: सुबह की शुरुआत हो या दिमाग को तेज रखने की बात, अखरोट को अक्सर ब्रेन फूड कहा जाता है। इसमें विटामिन ई, फाइबर, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। डॉ. सलीम जैदी के अनुसार, रोजाना एक मुट्ठी अखरोट खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है, दिल स्वस्थ रहता है और दिमाग की सेहत बेहतर होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सीमित मात्रा में अखरोट फायदेमंद माना जाता है।

अखरोट का अधिक सेवन या गलत तरीका नुकसानदेह हो सकता है

अखरोट का ज्यादा सेवन वजन बढ़ने, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। रोजाना 2–3 अखरोट से ज्यादा खाने पर मोटापे की समस्या बढ़ सकती है। कुछ लोगों को अखरोट से एलर्जी भी हो सकती है, जिससे लाल चकत्ते, खुजली, सूजन या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। हाई बीपी या किडनी की समस्या वाले लोग अखरोट सीमित मात्रा में ही खाएं और गंभीर बीमारी की दवा लेने वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

कौन से लोग अखरोट से बचें

एलर्जी वाले लोग: लाल चकत्ते या खुजली हो।

वजन घटाने वाले लोग: अधिक कैलोरी की वजह से वजन बढ़ सकता है।

पाचन कमजोर लोग: गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या।

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग: टायरामाइन अमीनो एसिड हार्टबीट और ब्लड प्रेशर प्रभावित कर सकता है।

किडनी की बीमारी वाले लोग: अधिक सेवन किडनी पर दबाव डाल सकता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RP Singh

“राहुल गांधी ने कांग्रेस के गुंडों…” बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बोला हमला

UGC

उच्च शिक्षा के नाम पर फर्जीवाड़ा, UGC ने जारी की फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट

Mann Ki Baat

“AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत…” मन की बात’ के 131वें एपिसोड में बोले PM मोदी

India and SA match

T20 World Cup : भारत का आज साउथ अफ्रीका से कड़ा मुकाबला, दर्शकों को मैच रोमांचक होने की उम्मीद

Air Strike on afghanistan

रमज़ान के दौरान पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 16 की मौत

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन