KBP Times

बांग्लादेश में एक और हिंदू की मौत, दंगाइयों ने तीन दिन पूर्व किया था हमला

बांग्लादेश में एक और हिंदू की मौत

Dhaka : बांग्लादेश में एक और हिंदू की मौत हो गई है। मृतक पर दंगाइयों ने तीन दिन पूर्व हमला किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शरियतपुर जिले में 31 दिसंबर को व्यापारी खोकन चंद्र दास पर जानलेवा हमला हुआ था। 50 वर्षीय खोकन चंद्र दास तीन दिन से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे, लेकिन आज शनिवार, 3 जनवरी को इस हिंदू व्यापारी की मौत हो गई।

खोकन चंद्र दास ढाका से 150 किलोमीटर दूर अपने गांव में दवा और मोबाइल बैंकिंग का काम करते थे। बुधवार को जब वे दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, तब दंगाइयों ने उन पर धारदार हथियारों से वार किया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

बांग्लादेश में एक और हिंदू की मौत

खोकन चंद्र दास पर प्रदर्शनकारियों ने यह हमला 31 दिसंबर की रात करीब साढे नौ बजे दामुद्या उपजिले के कोनेश्वर यूनियन में केउरभंगा बाजार के पास किया।
हमलावरों ने इस हिंदू व्यापारी को पहले तो बहुत बुरी तरह पीटा और फिर चाकू से वार किया। इसके बाद सिर और चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

यह भी पढ़ें : पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में सबसे ज्यादा रिटर्न, कर सकते हैं निवेश

बांग्लादेश में खोकन चंद्र दास को जिंदा जलाया

खोकन चंद्र दास पर हुए हमले के बाद उनकी पत्नी सीमा दास का बयान सामने आया था। सीमा दास ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा था कि श्हमारा किसी से कोई विवाद नहीं है। हमें समझ नहीं आ रहा कि मेरे पति को अचानक क्यों निशाना बनाया गया।
सीमा दास ने आगे बताया कि उनके पति ने हमलावरों में से दो को पहचान लिया था, इसलिए उन हमलावरों ने सिर और चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Narendra Modi

“कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?…” MLC चुनाव के नतीजों पर PM नरेंद्र मोदी ने कसा तंज

Ram Setu

जयपुर की छोटी चौपड़ पर दिखेगा राम सेतु निर्माण का अद्भुत नजारा, 42 फीट चौड़ी और 36 फीट ऊंची बनेगी भव्य झांकी

Katrina Kaif

मां बनने के बाद बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं कैटरीना कैफ, बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं पीछे क्यों लौटूं?

DA Hike 2026

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़कर 63% हुआ, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

Spain Train Accident

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों में टक्कर, 39 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Narendra Modi

“मोदी कहीं नहीं जाएगा…” खरगे की ‘बाप’ वाली विवादित टिप्पणी पर BJP का पलटवार

Diwali 2026

Diwali 2026: दिवाली पर चाहिए मां लक्ष्मी का आशीर्वाद? सफाई के दौरान घर से हटा दें ये चीजें

MLC Election Results 2026

MLC चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका, बिहार-महाराष्ट्र में निराशा, अपनी सरकार वाले कर्नाटक में भी खाता नहीं खुला!

Cyclone Arnab News

चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर, आंध्र में स्कूल-कॉलेज-बिजली बंद, कई राज्यों में अलर्ट

2

2