KBP Times

“अच्छे पड़ोसी वाले रिश्ते नहीं” विदेश मंत्री जयशंकर की आतंकवाद पर PAK को कड़ी चेतावनी

S Jaishankar

S Jaishankar: देश के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला खराब पड़ोसी बताया है. उन्होंने कहा कि भारत को अपनी सुरक्षा के लिए पूरा अधिकार है. भारत अपनी सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगा और आतंकवाद के तरीके पर किसी बाहरी दबाव या सलाह को स्वीकार नहीं करेगा.

देश लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है

आईआईटी मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एस. जयशंकर ने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगा. भारत आतंकवाद से निपटने के तरीके पर किसी बाहरी दबाव या सलाह को स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि जब कोई पड़ोसी देश लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है तो भारत को भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा हक है, हम जो जरूरी होगा, वहीं करेंगे.

अपनी सुरक्षा के जो जरूरी होगा, हम करेंगे

विदेश मंत्री ने कहा कि आप हमसे ये उम्मीद नहीं कर सकते कि हम आपके साथ पानी साझा करें और आप हमारे देश में आतंकवाद फैलाते रहें. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आतंकवाद पर भारत की प्रतिक्रिया क्या होगी, ये फैसला सिर्फ भारत करेगा. हम अपने अधिकार का इस्तेमाल कैसे करेंगे, ये हमारा फैसला है. कोई हमें ये नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं. अपनी सुरक्षा के जो जरूरी होगा, हम करेंगे.

यह भी पढ़ें: ‘..तो एक मिनट में देश में दंगे हो सकते हैं..’ शाहरुख खान के विरोध पर बोले मौलाना साजिद रशीदी

अपने लोगों की रक्षा का पूरा अधिकार

जयशंकर ने पाकिस्तान का बिना नाम लिए कहा कि कई देशों को मुश्किल पड़ोसियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन भारत की स्थिति इसलिए ज्यादा गंभीर है क्योंकि आतंकवाद को वहां राज्य की नीति की तरह इस्तेमाल किया गया है. अगर कोई देश जानबूझकर आतंकवाद को बढ़ावा देता है तो हमारे पास अपने लोगों की रक्षा का पूरा अधिकार है.

अच्छे पड़ोसी वाले रिश्ते नहीं रह सकते

विदेश मंत्री ने सीमा पार के आतंकवाद को पानी के बंटवारे जैसे समझौतें से भी जोड़ा. उन्होंने कहा कि भारत ने दशकों पहले पानी साझा करने का समझौता किया था, लेकिन ऐसे समझौते अच्छे पड़ोसी संबंधों पर टिके होते हैं. अगर दशकों तक आतंकवाद चलता रहा, तो अच्छे पड़ोसी वाले रिश्ते नहीं रह सकते.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2