Mustafizur Rahman controversy: भारत-बांग्लादेश तनाव के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदे जाने पर सोशल मीडिया और कुछ धार्मिक-सियासी हलकों में भारी विरोध हो रहा है। इस विवाद (Mustafizur Rahman controversy)के बीच बीसीसीआई ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है – बोर्ड भारत सरकार के किसी निर्देश के बिना बांग्लादेशी खिलाड़ियों या मुस्तफिजुर पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा।
BCCI का रुख: मुस्तफिजुर रहमान IPL 2026 में खेल सकेंगे
आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को दुबई मिनी ऑक्शन में रिकॉर्ड 9.20 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा था। वे इस ऑक्शन में खरीदे गए इकलौते बांग्लादेशी खिलाड़ी थे।हालांकि, बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल और हिंसा की घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर भारी हंगामा मचा हुआ है। कई यूजर्स, राजनीतिक नेता और धार्मिक हस्तियां KKR के फैसले की आलोचना कर रहे हैं और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तर्ज पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भी IPL से बाहर करने की मांग उठा रहे हैं।इस पूरे विवाद (Mustafizur Rahman controversy)के बीच बीसीसीआई ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है – बोर्ड मुस्तफिजुर या किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी पर कोई बैन नहीं लगाएगा, जब तक कि भारत सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश न आएं। इससे मुस्तफिजुर का KKR के लिए IPL 2026 में खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
मुस्तफिजुर रहमान पर BCCI का स्पष्ट बयान
भारत-बांग्लादेश राजनयिक तनाव के बीच बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलने को लेकर उठे विवाद पर BCCI ने अपना रुख साफ कर दिया है। बोर्ड ‘वेट एंड वॉच’ की नीति पर है और भारत सरकार के किसी स्पष्ट निर्देश के बिना बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा।एक वरिष्ठ BCCI अधिकारी ने कहा, “स्थिति नाजुक है, लेकिन हम सरकार से लगातार संपर्क में हैं। अभी तक कोई ऐसा निर्देश नहीं आया है जो बांग्लादेशी खिलाड़ियों को रोकने का हो। बांग्लादेश दुश्मन देश नहीं है, इसलिए मुस्तफिजुर IPL 2026 में खेलेंगे।”BCCI विदेश मंत्रालय के साथ फरवरी-मार्च 2026 में भारत-श्रीलंका की सह-मेजबानी वाले ICC टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों के वीजा मुद्दों पर भी चर्चा कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि वीजा बड़ी समस्या नहीं बनेगा – मुस्तफिजुर वर्ल्ड कप के लिए वीजा लेंगे, जिसे IPL तक बढ़ाया जा सकता है। BCB की ओर से भी NOC को लेकर कोई नकारात्मक संकेत नहीं मिले हैं।हालांकि, मुस्तफिजुर की पूरे IPL सीजन के लिए उपलब्धता कई फैक्टर्स पर टिकी है। अप्रैल में बांग्लादेश की न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के कारण BCB उन्हें न्यूनतम जरूरी समय के लिए वापस बुला सकता है, जिससे वे कुछ मैच मिस कर सकते हैं। फिर भी, BCB ने अधिकांश IPL के लिए NOC देने का संकेत दिया है।फिलहाल BCCI सरकार के अगले निर्देशों का इंतजार कर रही है, लेकिन मौजूदा स्थिति में मुस्तफिजुर का KKR के लिए खेलना



