KBP Times

Rajasthan: सोशल मीडिया पर जयपुर डिस्कॉम की वायरल चिट्ठी छाई , हर विभाग चर्चा

Jaipur Discom
Jaipur Discom viral letter : सरकारी कार्यालयों में  ज्यादातर निर्देश, नोटिस या आदेश वाली पत्र ही देखने को मिलते हैं, लेकिन जयपुर विद्युत वितरण निगम (जयपुर डिस्कॉम) ने कुछ अलग कर दिखाया। यहां पहली बार एक ऐसी विशेष चिट्ठी जारी की गई, जिसमें अधिकारियों से लेकर मीटर रीडर्स तक सभी कर्मचारियों को दिल से धन्यवाद कहा गया।यह धन्यवाद किसी रस्मी उपलब्धि के लिए नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक सफलता के लिए है – जयपुर डिस्कॉम अब राजस्थान का पहला ऐसा वितरण निगम बन गया है, जो गैर-कृषि श्रेणी में पूरी तरह डिफेक्टिव (खराब) मीटर मुक्त हो चुका है! एमडी आरती डोगरा का यह पत्र (Jaipur Discom viral letter)सोशल मीडिया पर छा गया है, और हर तरफ इसकी सराहना हो रही है। यह न सिर्फ कर्मचारियों का हौसला बढ़ा रहा है, बल्कि सरकारी विभागों में सकारात्मक माहौल की मिसाल भी पेश कर रहा है।

धन्यवाद पत्र में की भरपूर तारीफ

जयपुर डिस्कॉम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने नए साल की शुभकामनाओं के साथ ये जो खास धन्यवाद पत्र(Jaipur Discom viral letter) जारी किया है, जिसमें गैर-कृषि श्रेणी में किए गए शानदार कार्य के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जमकर सराहना की गई है।पत्र में उन्होंने लिखा है कि जयपुर डिस्कॉम के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब सभी 18 सर्किलों में गैर-कृषि श्रेणी के सभी सिंगल फेज (शहरी एवं ग्रामीण) और थ्री फेज उपभोक्ताओं के खराब मीटर पूरी तरह से बदल दिए गए हैं।इस बड़ी सफलता से अब सभी घरेलू, औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को उनकी वास्तविक बिजली खपत के आधार पर सही-सटीक बिल मिलने लगे हैं। पिछले दो वर्षों में कुल 2,78,422 उपभोक्ताओं के डिफेक्टिव मीटर बदले गए।वहीं, थ्री फेज कृषि श्रेणी में अब केवल 13,493 खराब मीटर शेष रह गए हैं, जिन्हें जल्द ही बदलने की प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है।यह पत्र न केवल कर्मचारियों के उत्साह को दोगुना कर रहा है, बल्कि सरकारी विभाग में सकारात्मक नेतृत्व और टीमवर्क की एक मिसाल भी बन गया है।

कर्मचारियों की मेहनत को सलाम

MD आरती डोगरा के पत्र में अधीक्षण अभियंता से लेकर मीटर रीडर और फील्ड स्टाफ तक सभी की तारीफ की गई है। पत्र (Jaipur Discom viral letter)में कहा गया कि इस कठिन लक्ष्य को हासिल करने में सभी ने अवकाश के दिनों में भी पूरे जोश से काम किया। हर स्तर पर जिम्मेदारी निभाई गई और यह सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह पत्र कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने वाला साबित हो रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी दी बधाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जयपुर डिस्कॉम की इस उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिजली सेवाओं को मजबूत बनाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे सटीक बिलिंग और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। सीएम ने सभी अभियंताओं और कर्मियों को बधाई दी।

वर्षों पुरानी चुनौती का समाधान

डिफेक्टिव मीटर की समस्या जयपुर डिस्कॉम के लिए लंबे समय से चुनौती बनी हुई थी। नियमों के अनुसार, दो माह से अधिक मीटर खराब रहने पर उपभोक्ताओं को 5 प्रतिशत छूट देनी पड़ती थी, जिससे निगम को भारी आर्थिक भार उठाना पड़ता था:

  • वित्तीय वर्ष 2022-23: 9.41 करोड़ रुपये
  • 2023-24: 5.41 करोड़ रुपये
  • 2024-25: 2.04 करोड़ रुपये
  • 2025-26 (अब तक): मात्र 16 लाख रुपये

प्रबंधन का लक्ष्य इस भार को शून्य करना है। मिशन मोड पर चलाए गए अभियान से जून से दिसंबर 2025 तक विभिन्न सर्किलों को डिफेक्टिव मीटर मुक्त घोषित किया गया।यह उपलब्धि न केवल उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी है, बल्कि बिजली वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता का नया मानक स्थापित करती है। जयपुर डिस्कॉम की यह सफलता अन्य निगमों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

यह भी पढ़ेंः Bharat Taxi: दिल्ली में आज से भारत टैक्सी कैब की शुरुआत, ओला-उबर से 30% तक सस्ती

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RP Singh

“राहुल गांधी ने कांग्रेस के गुंडों…” बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बोला हमला

UGC

उच्च शिक्षा के नाम पर फर्जीवाड़ा, UGC ने जारी की फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट

Mann Ki Baat

“AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत…” मन की बात’ के 131वें एपिसोड में बोले PM मोदी

India and SA match

T20 World Cup : भारत का आज साउथ अफ्रीका से कड़ा मुकाबला, दर्शकों को मैच रोमांचक होने की उम्मीद

Air Strike on afghanistan

रमज़ान के दौरान पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 16 की मौत

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन