KBP Times

नेपाल बॉर्डर पर हिंसा, नया साल मनाने आए लोग सीमा पर फंसे

Araria: नेपाल बॉर्डर पर हिंसा, नया साल मनाने आए लोग सीमा पर फंसे

Arariya : भारत नेपाल बॉर्डर पर नया साल मनाने आए लोग उस समय फंस गए जब नेपाल पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड हो गई। सीमा पर स्थित सुनसरी जिले का लौकही रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. नेपाल पुलिस और तस्करों के बीच हुई कथित मुठभेड़ में एक 45 वर्षीय कारोबारी, विजय साह की मौत के बाद सीमावर्ती इलाकों में हिंसक प्रदर्शन, आगजनी और पथराव हुआ. इस हंगामे के कारण पिकनिक मनाने नेपाल गए सैकड़ों भारतीय सैलानी सीमा पार फंस गए और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

नेपाल बॉर्डर पर कैसे शुरू हुआ विवाद ?

नेपाल बॉर्डर पर घटना 31 दिसंबर की रात करीब एक बजे की है. जानकारी के अनुसार, विजय साह भारत से ई-रिक्शा पर चीनी, खैनी और चॉकलेट जैसे सामान लेकर नेपाल जा रहा था. नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की. पुलिस का दावा है कि तस्करों की ओर से पहले फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे विजय साह की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई मुठभेड़ नहीं बल्कि सीधा हमला था. चर्चा यह भी है कि तस्करी के एवज में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने गोली मारी.

यह भी पढ़ें: ‘फोकट सवाल’, दूषित पानी से लोगों की मौत पर सवाल पूछने पर भड़के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, फिर मांगी माफी 

नेपाल बॉर्डर पर पुलिस चौकी फूंकी, पेट्रोल बम से हमला

मौत की खबर फैलते ही गुरुवार सुबह से ही कोसी गांवपालिका के पास हजारों लोग सड़कों पर उतर आए. आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पूर्व-पश्चिम राजमार्ग को जाम कर दिया और मृतक के शव व ई-रिक्शा को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. स्थिति तब और बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारियों ने नेपाल सशस्त्र पुलिस की चौकी (बीट) में आग लगा दी. भीड़ ने पुलिस पर पत्थर और पेट्रोल बम से हमले किए, जिसमें कई जवानों के घायल होने की खबर है. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2