KBP Times

बाजार में शॉपिंग कर रही नाबालिग लड़की को चाकू की नोक पर बंधक बनाया

Bijnor बच्ची को बंधक बनाने वाले युवक का VIDEO VIRAL
Bijnor : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक सिरफिरे युवक ने नाबालिग बच्ची को चाकू दिखाकर बंधक बना लिया. घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है. नाबालिग बच्ची अपनी सहेली के साथ कपड़े खरीदने गई थी. दोनों नाबालिग बच्चियां कपड़े की सेल पर कपड़े देख रही थी, तभी अचानक एक नकाबपोश युवक वहां पहुंचा और एक बच्ची के गले पर चाकू रख दिया. 

नाबालिग को मारने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की

इस दौरान दुकानदार ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां जमा हो गए.वहां पहुंचे लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने नाबालिग की गर्दन पर चाकू और कसकर रख दिया. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवक को समझाने की कोशिश की. इसके बावजूद आरोपी ने बच्ची को नहीं छोड़ा, तब पुलिस ने सतर्कता दिखाते युवक को काबू कर लिया. जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक को बिजनौर (Bijnor) थाने ले गई. युवक का नाम अजीत बताया जा रहा है. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वो बाहर रहकर परेशान हो चुका है और जेल जाना चाहता था, इसलिए उसने यह घटना की. 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. यह भी जांच की जा रही है कि वह बाराबंकी से नजीबाबाद क्यों आया था और इस घटना के पीछे उसका असली मकसद क्या था. बच्ची सुरक्षित है और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2