KBP Times

भिखारियों के घने और लंबे बाल, बिना शैंपू और कंडीशनर के भी हेल्दी क्यों रहते हैं?

Healthy hair of beggars

Healthy hair of beggars: अक्सर सड़क पर चलते हुए, मंदिरों या रेलवे स्टेशनों के आसपास भिखारी या साधु दिखाई देते हैं। इनमें एक चीज़ बहुत कॉमन होती है – इनके घने और लंबे बाल। सिर्फ बाल ही नहीं, बल्कि इनकी दाढ़ी भी काफी घनी और लंबी होती है। भले ही ये फटे-पुराने कपड़ों में दिखें, लेकिन उनके बाल हमेशा हेल्दी नजर आते हैं। 100 में से 90 भिखारियों में गंजापन देखने को नहीं मिलता। दूसरी तरफ, आम लोगों को बालों के रूखापन, डैंड्रफ, हेयरफॉल और गंजेपन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोग महंगे शैंपू, कंडीशनर, सीरम और हेयर स्पा तक का इस्तेमाल करते हैं। फिर भी, भिखारियों के बाल बिना किसी ट्रीटमेंट के भी घने और हेल्दी रहते हैं।

भिखारियों के बाल हेल्दी रहने के कारण

केमिकल फ्री हेयरकेयर
आम लोग अपने बालों की केयर के लिए कई प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, जिनमें केमिकल की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह धीरे-धीरे बालों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे बाल झड़ते हैं और रूखे हो जाते हैं। वहीं, भिखारी बिना शैंपू और कंडीशनर के ही बाल धोते हैं, और वह भी कभी-कभार।
धूप और विटामिन डी
बालों की हेल्थ के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी है, जिसका सबसे अच्छा स्रोत धूप है। आजकल लोग बिजी रहते हैं और पर्याप्त धूप नहीं ले पाते। भिखारी पूरा दिन धूप में बिताते हैं, जिससे उनके शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होती। यही भी उनके बालों और दाढ़ी के घने और हेल्दी रहने की वजह है।
कम स्टाइलिंग, कम स्ट्रेस
कोई भी चीज़ हद से ज्यादा होने पर नुकसान ही पहुंचाती है। लोग बालों की ज्यादा केयर करते हैं और कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो बालों को कमजोर बनाता है। वहीं, भिखारी अपने बालों के लिए किसी भी तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करते।

इसके अलावा, भिखारी तनाव मुक्त जीवन जीते हैं। न नौकरी का तनाव, न पैसे की चिंता। यह स्ट्रेस फ्री जीवन भी बालों के हेल्दी रहने में मदद करता है। जबकि आम लोगों की जिंदगी में कई चीज़ों का तनाव बाल झड़ने का बड़ा कारण बनता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2