KBP Times

खालिदा ज़िया को किया गया सुपुर्द-ए-ख़ाक, भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर हुए शामिल

Dhaka: खालिदा जिया को किया सुपुर्द ए खाक

Dhaka: बांग्लादेश की तीन बार प्रधानमंत्री रहीं खालिदा ज़िया को बुधवार को सुपुर्द खाक कर दिया गया। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। खालिदा जिया के जनाजे में भारी भीड उमडी। जिया का 80 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद ढाका में निधन हो गया था। सुपुर्द ए ख़ाक से पहले उनका जनाजा दोपहर 2 बजे मानिक मिया एवेन्यू के पश्चिमी छोर पर रखा गया जहां उनकी जनाजे की नमाज अदा की गई। मानिक मिया एवेन्यू पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। मौके पर नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और नेता कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनाजे की नमाज के लिए इकट्ठा हुए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य सलाहकार कार्यालय ने जानकारी दी है खालिदा ज़िया के सुपुर्द ए ख़ाक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार जैसे विदेशी लीडर्स शामिल हुए। ढाका पुलिस ने काफिले की आवाजाही के लिए राजधानी की कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया है.

विदेश मंत्री ने की खालिदा ज़िया के बेटे से मुलाकात

ढाका पहुंचने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष और खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान से मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत पत्र सौंपते हुए भारत सरकार और जनता की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की. इसके साथ ही भरोसा जताया गया कि खालिदा जिया की सोच और मूल्य भारत-बांग्लादेश साझेदारी को दिशा देते रहेंगे. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की सुपुर्द ए ख़ाक में शामिल होने के लिए हजारों लोग जमा हुए. ढाका के दैनिक प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, शोक मनाने वालों की भीड़ ने संसद के पास ढाका के मानिक मिया एवेन्यू को भर दिया. जिया के पार्थिव शरीर को ले जा रहा काफिला सुबह 11.04 बजे गुलशन एवेन्यू में तारिक रहमान के आवास से रवाना हुआ था। इस काफिले में एक लाल और हरी बीएनपी बस भी शामिल है.

यह भी पढ़ेंः 56 गेंदों में शतक ठोक कर सरफराज़ ने बनाया रिकॉर्ड
यह भी देखेंः “लड़ना है तो बाहर आओ…” | डूंगरपुर मीटिंग में BAP विधायक ने BJP सांसद को दी धमकी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2