KBP Times

13 साल की मासूम बच्ची की घर में मिली लाश, फैली सनसनी

Saharanpur(UP):13 साल की मासूम बच्ची की घर में मिली लाश, फैली सनसनी

Sultanpur (UP): उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 13 साल की मासूम बच्ची की घर में लाश मिली है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. मरने वाली मासूम कक्षा 9 की छात्रा थी। पुलिस ने मासूम बच्ची के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है, मामले में आगे की पड़ताल में जुट गयी है.
मामला कूरेभार थाना क्षेत्र का है जहां की रहने वाली एक 13 साल की किशोरी मंगलवार दोपहर को घर में अकेली थी. इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया.किशोरी द्वारा उसका विरोध करने पर छात्रा की गला रेतकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने बीती देर रात एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है.

मासूम बच्ची का हत्यारा गिरफ्तार

पुलिस और आरोपी में हुई मुठभेड़ में मासूम बच्ची की हत्या के आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है. पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है. ये आरोपी मंगलवार की दोपहर छात्रा को घर में अकेला देख घुस गया था.छात्रा ने जब आरोपी का विरोध किया तो ये उसकी हत्या कर फरार हो गया था. किशोरी अपने दादा के साथ रहती थी. मंगलवार को हुए इस हमले के बाद घायल किशोरी ने पास पड़े एक कागज़ के टुकड़े पर आरोपी विजय का नाम लिख दिया. किशोरी की चीख पुकार सुन आस पास के लोग घायल अवस्था में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी.

मासूम बच्ची के हत्यारे ने किया फायर

आनन फानन में इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई. पुलिस ने किशोरी के परिजनों से मिली तहरीर पर मासूम बच्ची की हत्या के आरोपी विजय व उसकी मां के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मां को तुरन्त गिरफ्तार कर लिया. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की किशोरी की हत्या का मुख्य अभियुक्त विजय धनजई मोड़ की तरफ से जा रहा है.पुलिस ने सूचना के आधार पर जब उसकी घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया,पुलिस ने भी अपने बचाव में जब फायर किया,तो आरोपी विजय के दाहिने पैर में पुलिस की गोली लग गयी और वो घायल हो गया.पुलिस ने विजय को गिरफ्तार करके प्राथमिक चिकित्सा के लिए ब्भ्ब् कूरेभार पर उसे भर्ती करवा दिया. यहां उसका इलाज चल रहा है और इस मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क