KBP Times

बाबा फतेहनाथ महाराज ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट और वीडियो से मचा हड़कंप

Jhunjhunu

Jhunjhunu: झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र के पपुरना गांव से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक आश्रम में रहने वाले बाबा फतेहनाथ महाराज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले बाबा ने आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा और एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के पीछे कई लोगों पर आरोप लगाए हैं।

आश्रम में फंदे पर झूलता मिला शव

पपुरना स्थित आश्रम में रहने वाले 30 वर्षीय बाबा फतेहनाथ महाराज का शव बुधवार को आश्रम परिसर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस को घटनास्थल से एक रजिस्टर बरामद हुआ, जिसमें आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा मिला है। सुसाइड नोट पर 29 दिसंबर 2025 की तारीख दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आशंका है कि बाबा ने पहले सुसाइड नोट लिखा, फिर वीडियो रिकॉर्ड किया और उसके बाद आत्महत्या कर ली।

वीडियो और नोट में लगाए गंभीर आरोप

सुसाइड नोट और वीडियो में बाबा फतेहनाथ महाराज ने बगड़ स्थित बाबा चंद्रनाथ योग आश्रम और सामदा आश्रम से जुड़े कुछ लोगों पर मानसिक प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं। बाबा ने आश्रम में अन्याय और गलत गतिविधियों के होने की बात भी कही है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
बाबा फतेहनाथ ने अपने सुसाइड नोट में भानीनाथ और विक्रमनाथ के अलावा अपनी सगी बहन अमरी उर्फ अमृता, बुआ मीरादेवी, बड़ी बुआ के बेटे लक्ष्मणराम, सुरेश और साध्वी ओमनाथ को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।

पीएम और सीएम से न्याय की अपील

सुसाइड नोट में बाबा ने लिखा है कि बाबा चंद्रनाथ महाराज ने उनसे ‘चीरा’ लगाने का वादा किया था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। इसी बात को लेकर वे लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। यह बात उन्होंने अपने वीडियो संदेश में भी कही है। बाबा फतेहनाथ महाराज ने अपने सुसाइड नोट में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और नाथ संप्रदाय से जुड़े उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय दिलाने की मांग की है।

पुलिस जांच जारी

मृतक साधु की पहचान नांगला नाथूसर निवासी फतेहचंद पुत्र गिरधारीलाल के रूप में हुई है, जो स्वयं को फतेहनाथ चेला योगी चंद्रनाथ बताता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की जाएगी।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2