KBP Times

जयपुर में कोचिंग इंस्टीट्यूट में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Jaipur Fire News

Jaipur Fire News: राजधानी जयपुर के महेश नगर इलाके में सोमवार रात को एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई. सुल्तान नगर स्थित ट्रासफॉर्मर में रात 9 बजे तेज धमाका हुआ और शॉर्ट सर्किट हो गया. आग (Fire) लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. कोचिंग इंस्टीट्यूट में जब आग लगी तब वहां बच्चे भी मौजूद थे, उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई. आग से कोचिंग सेंटर के कमरों में रखा सामान और किताबें जलकर राख हो गई.

फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर पाया काबू

आग की चिंगारी से 100 मीटर दूर छोटे ट्रासफॉर्मर में भी आग लग गई. सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग (Fire) पर काबू पाया. थाना प्रभारी सुरेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कोचिंग प्रबंधन से मदद से लाइब्रेरी से बच्चों को बाहर निकाला गया. जो बच्चे फ्लोर पर फंस गए थे, जिन्हें पीछे टीन शेड से उतारा गया.

विनायक अपार्टमेंट में भी लगी आग

इससे पहले करणी विहार थाना क्षेत्र के गिर्राज विहार स्थित विनायक अपार्टमेंट में सोमवार दोपहर को एक फ्लैट में आग (Fire) लगने की सूचना सामने आई थी. सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग बुझाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया. जिससे आग की लपटें बढ़ गई. घटना के समय अपार्टमेंट में करीब 50 लोग मौजूद थे, जिन्हें सिविल डिफेंस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू के दौरान करणी विहार थाने के हेड कॉन्स्टेबल शंकर लाल बेहोश हो गए. उन्हें SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं एक महिला दमकलकर्मी के बाल भी झुलस गए. सिलेंडर फटने से एक दीवार टूट गई और अन्य फ्लैंटों की दीवारों पर दरार आ गई.

जाह्रवी गर्ग के फ्लैट में लगी आग

थाना प्रभारी हवा सिंह यादव ने बताया कि सोमवार को दोपहर 1 बजे के करीब विनायक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर जाह्रवी गर्ग के फ्लैट (Fire) में आग लगने की सूचना मिली थी. जब तक पुलिस वहां पहुंची तब तक अधिकांश लोग अपार्टमेंट से बाहर आ चुके थे. बाकि के बचे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

2

2