KBP Times

कोटा में गौरक्षकों ने रोका वसुंधरा राजे का काफिला, मृत गायों पर नाराजगी

कोटा में गौरक्षकों ने रोका वसुंधरा राजे का काफिला, मृत गायों पर नाराजगी

कोटा में मृत गायों को खुले में फेंके जाने की शिकायतों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नाराजगी जताई है। रविवार (28 दिसंबर) को कोटा नगर निगम क्षेत्र में मृत पशुओं के निस्तारण में अव्यवस्था के विरोध में गौरक्षक धरने पर बैठे थे। इसी दौरान झालावाड़ से ब्यावर जा रही वसुंधरा राजे का काफिला वहां रुका। उन्होंने मौके पर गौरक्षकों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। गौरक्षकों ने बताया कि कोटा में मृत गायों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

मैं सनातनी हूं, गौमाता के संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

गौरक्षकों की शिकायत सुनने के बाद वसुंधरा राजे ने साफ शब्दों में कहा, “मैं सनातनी हूं और गौमाता के संरक्षण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।” गौरक्षकों ने आरोप लगाया कि मृत गायों की आड़ में जिंदा गायों को मारकर गौमांस बेचा जा रहा है। इस पर राजे ने तुरंत कोटा रेंज के डीआईजी राजेंद्र गोयल और एसपी तेजस्विनी गौतम को मौके पर बुलाया और पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि 14 दिसंबर से लोग आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अफसर सुन नहीं रहे। “जनता चुस्त है और अफसर सुस्त हैं, ऐसा नहीं चलेगा,”

यह भी पढ़ें: हिंदुस्तानी भाऊ का जया बच्चन पर हमला, पैपराजी को लेकर विवाद

ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी

मामले में डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि गौरक्षकों की ओर से मृत मवेशी उठाने वाले ठेकेदार के खिलाफ आरकेपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि ठेकेदार शवों से चमड़ी उधेड़ता है और उन्हें बेकद्री से फेंक देता है, न कि नियमों के अनुसार दफन करता है। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें : MLA Fund Sting Case: असली वीडियो से खुलेगा राज, जाएगी विधायकों की सदस्यता!

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियर छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

2

2