KBP Times

‘तिलक लगाकर मीट खाते हैं…’, राकेश टिकैत के बयान से मचा घमासान

Chaudhary Rakesh Tikait News

Chaudhary Rakesh Tikait News:भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के एक बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है. दरअसल, टिकैत ने खुद को हिंदू संगठन बताने वाले कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अटल चौक पर तिलक लगाकर मीट खाते हैं, उन्होंने कहा कि इससे एक राजनीतिक दल की छवि को नुकसान पहुंच रहा है. टिकैत यहीं नहीं रुके उन्होंने एक दिन ‘सुताई अभियान’ चलाने जैसी टिप्पणी भी की. किसान नेता का बयान सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है.

मीनाक्षी कौन थे, कोई नहीं जानता

बता दें कि मुजफ्फरनगर जिला कलेक्ट्रेट में प्रदूषण के मुद्दे को लेकर फैक्ट्री मालिकों और किसानों के बीच वार्ता आयोजित की गई थी. इस कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) से मीनाक्षी चौक का नाम बदलकर अटल चौक करने को लेकर सवाल किया गया. इसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मीनाक्षी कौन थे, कोई नहीं जानता, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी को पूरा देश जानता है क्योंकि वे प्रधानमंत्री रहे हैं. उन्हें चौक का नाम बदलने पर कोई आपत्ति नहीं है.

बीजेपी की छवि खराब हो रही है

इसी दौरान किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कथित हिंदू संगठनों को लेकर भी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो हिंदू संगठन का नाम लेकर अटल चौक पर तिलक लगाकर मीट खाते हैं और इससे बीजेपी की छवि खराब हो रही है.

यह भी पढ़े: “नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर…” दिग्विजय सिंह ने शेयर की PM मोदी की तस्वीर, मचा सियासी घमासान

इनका सुताई अभियान भी चलेगा

राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने आगे कहा कि नाम हिंदू संगठन का लेते हैं और अटल चौक पर जाकर मीट खाते हैं. एक-दो दिन में इनका सुताई अभियान भी चलेगा. जो वहां तिलक लगाकर मीट खाते हुए फंस जाएगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों से देश की छवि विदेशों में खराब हो रही है. अलग-अलग समुदायों के बीच तनाव बढ़ रहा है. टिकैत के बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, हालांकि प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव