KBP Times

Jaipur News: महाराणा प्रताप पर बयान से सियासी बवाल, गुलाबचंद कटारिया पर भड़की किरण शेखावत

महाराणा प्रताप पर बयान से सियासी बवाल, गुलाबचंद कटारिया पर भड़की किरण शेखावत

Jaipur News: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी नेता एवं राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा महाराणा प्रताप को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रदेशभर में नाराज़गी देखी जा रही है। कटारिया ने कहा कि महाराणा प्रताप को जिंदा करने का काम जनता पार्टी ने किया, जिसके बाद यह बयान राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है।

इस मुद्दे पर अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष किरण शेखावत ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि गुलाबचंद कटारिया एक संवैधानिक पद पर आसीन हैं और मेवाड़ की धरती से आते हैं, जिसे महाराणा प्रताप की भूमि कहा जाता है। ऐसे में इस तरह की भाषा का प्रयोग न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि पूरे मेवाड़ और छत्तीस कौम का अपमान है।

किरण शेखावत ने कहा कि मेवाड़ हजारों वर्षों का गौरवशाली इतिहास रखता है और महाराणा प्रताप किसी राजनीतिक दल की देन नहीं, बल्कि जन-जन के हृदय में जीवित हैं। उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी की मिट्टी को लोग आज भी तिलक लगाकर सम्मान देते हैं और उसी धरती पर इस तरह का बयान दिया जाना बेहद निंदनीय है।

उन्होंने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप को पांच सौ साल से अधिक हो चुके हैं और किसी दल द्वारा उन्हें “जिंदा करने” की बात कहना इतिहास का अपमान है।

किरण शेखावत ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार नेता मीडिया में बने रहने के लिए जानबूझकर विवादित बयान देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गुलाबचंद कटारिया सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो मेवाड़ से आंदोलन शुरू किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर की जाने वाली बयानबाजी और कुछ संगठनों की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि केवल फेसबुक पोस्ट से समाज का सम्मान नहीं बचाया जा सकता, बल्कि ज़मीन पर आकर विरोध दर्ज कराना चाहिए।

किरण शेखावत ने स्पष्ट कहा कि महाराणा प्रताप केवल इतिहास की किताबों में नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में जीवित हैं और उनके लिए शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर किया जाना चाहिए।

यह भी देखें: महाराणा प्रताप पर बयान से बवाल | गुलाबचंद कटारिया के बयान पर किरण शेखावत ने किया तीखा विरोध

यह भी पढें: कांग्रेस बोली ‘मनरेगा खत्म करना गरीबों पर वार’, केन्द्र की नीतियों के खिलाफ बड़े जनआंदोलन की तैयारी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव