KBP Times

60 के हुए भाईजान, आधी रात सलमान खान ने पैपराजी संग काटा केक

Salman Khan Birthday :

Salman Khan Birthday : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन (Salman Khan Birthday) मना रहे हैं। शुक्रवार देर रात उनका बर्थडे सेलिब्रेशन पनवेल स्थित फार्महाउस पर हुआ। खास बात ये रही कि सलमान ने आधी रात फार्महाउस के बाहर पैपराजी के साथ भी केक काटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पार्टी में बॉलीवुड से क्रिकेट तक के सितारे

सलमान की बर्थडे (Salman Khan Birthday) पार्टी में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि क्रिकेट की दुनिया के सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी भी अपने परिवार के साथ पहुंचे। पार्टी में सलमान के परिवार के अलावा संजय दत्त, संगीता बिजलानी, करिश्मा कपूर, रणदीप हुड्डा, रकुलप्रीत सिंह समेत कई नामी चेहरे नजर आए। बर्थडे पार्टी का एक खास वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान अपने पिता सलीम खान का हाथ पकड़कर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। चारों तरफ मेहमानों की भीड़ है और सभी ‘हैप्पी बर्थडे’ गाते दिख रहे हैं। केक काटने के बाद सलमान अपनी भांजी आयत को भी केक काटने के लिए बुलाते हैं। बता दें कि सलमान और आयत का जन्मदिन एक ही दिन होता है, इसलिए दोनों हर साल साथ में बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं।

सलमान के नाम पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक

सलमान खान के 60वें जन्मदिन (Salman Khan Birthday) से एक दिन पहले एक खास नजारा देखने को मिला। उनकी चैरिटी संस्था ‘बीइंग ह्यूमन’ के नाम से मुंबई का मशहूर बांद्रा-वर्ली सी लिंक रोशन किया गया। मुंबई का यह आइकॉनिक लैंडमार्क सलमान के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं रहा। सलमान खान को मिल रही धमकियों को देखते हुए मुंबई पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस फोर्स दोगुनी कर दी गई है और ड्रोन व हेलिकॉप्टर से भी निगरानी रखी जा रही है।

फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा

सलमान खान के बर्थडे पर फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की पहली झलक आज सामने आएगी। यह फिल्म अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनी है और इसमें चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि दोपहर 2 से 4 बजे के बीच मेकर्स फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर सकते हैं।

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2