KBP Times

Karnataka Bus Accident: ड्राइवर ने सुनाई आखिरी पलों की खौफनाक कहानी – मैं नाकाम रहा…’

Karnataka Bus Accident

Karnataka Bus Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में कम से कम 9 से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 से अधिक यात्री घायल हो गए। बेंगलुरु से गोकरण जा रही एक प्राइवेट लक्जरी स्लीपर बस को तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस में आग लग गई और कई यात्री जिंदा जल गए। प्रारंभिक जांच में ट्रक ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है.

हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर हिरियूर के पास गोरलाथू क्रॉस के निकट रात करीब 2 बजे हुआ। बस में कुल 32 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का डीजल टैंक फट गया और आग तेजी से फैल गई.

ड्राइवर रफीक का बयान: ‘ट्रक डिवाइडर पार करके आया, मैं नाकाम रहा’

घायल बस ड्राइवर रफीक अस्पताल में इलाज के दौरान मीडिया से बोले – “ट्रक सड़क के डिवाइडर को पार करके दूसरी साइड से तेज रफ्तार में आया और बस से टकरा गया। उस समय मैं 60-70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से बस चला रहा था। सामने से ट्रक को आते देख मैंने बस को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। बस बगल से गुजर रहे एक अन्य वाहन से भी छू गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। मुझे सिर्फ इतना याद है कि ट्रक टकराया, उसके बाद क्या हुआ और मुझे कैसे बाहर निकाला गया, यह नहीं पता।”

खलासी मोहम्मद सादिक की आपबीती

बस के खलासी मोहम्मद सादिक को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया – “टक्कर इतनी तेज थी कि बस का शीशा टूट गया और मैं बाहर जा गिरा। मैं बस के आगे वाले हिस्से में सो रहा था। टक्कर के झटके से बाहर फेंका गया, वरना शायद मैं भी फंस जाता।”

जांच और मुआवजा

पुलिस के अनुसार, ट्रक ड्राइवर की भी मौत हो गई है। संभवतः वह सो गया था या लापरवाही बरती। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि घोषित की है।
यह हादसा क्रिसमस के दिन हुआ, जिसने कई परिवारों का त्योहार मातम में बदल दिया। बचाव कार्य में फायर ब्रिगेड और पुलिस ने घंटों मशक्कत की। घायलों को हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है

ताजा खबरें

ताजा खबरें

by election result

देश के तीन राज्यों में उपचुनाव की मतगणना में भाजपा ने एक सीट जीती, दो में काफी पीछे

Pappu Yadav

“FIR से राहुल, प्रियंका गांधी नहीं डरे तो पप्पू यादव कैसे डर जाए…” पूर्णिया सांसद का पलटवार

Anti Drug Campaign

“दुश्मन देश युवाओं को नशे के जाल में…” PM मोदी का Gen-Z से सीधा संवाद

West Bengal

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में हिंसा की साजिश का दावा, जैश से जुड़ा संदिग्ध और उसकी गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

Monsoon Update

देशभर में बारिश का कहर: केरल-कर्नाटक में लैंडस्लाइड से 11 की मौत, किश्तवाड़ में फटा बादल

Donald Trump

अमेरिका ने फिलहाल टाला ईरान पर हमला, परमाणु खतरा खत्म करने और होर्मुज खोलने पर बनी सहमति

OBC, SC and ST

राजस्थान में OBC, SC-ST का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

Murder of two labour

केलाम के ईंट-भट्टे पर दो मजदूरों की हत्या में आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ का हाथ

District Collector Jaipur

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामयी बनाने के दिए निर्देश

2

2