KBP Times

खुद का डेथ सर्टिफिकेट लेकर घूमती रही महिला हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Woman fakes her own death

Woman fakes her own death: वियतनाम में एक सनसनीखेज बीमा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी मौत का नाटक रचकर करीब 40 लाख रुपये की रकम हड़प ली थी। पांच साल तक ‘मृत’ रहकर छिपी जिंदगी जीने वाली यह महिला अब पुलिस की गिरफ्त में है.

पांच साल बाद सरकारी दफ्तर पहुंची ‘मृत’ महिला

थान्ह होआ प्रांत के क्वांग ट्रुंग वार्ड में 17 दिसंबर को गुयेन थी थू नाम की महिला पीपुल्स कमेटी ऑफिस पहुंची और बोलीं – “मैं जिंदा हूं, मेरी मौत का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दीजिए।” अधिकारियों को हैरानी हुई क्योंकि इसी नाम और पते वाली महिला को जून 2020 में कानूनी रूप से मृत घोषित किया गया था।
जांच शुरू हुई तो पता चला कि ऑफिस आई महिला वही है, जिसकी ‘मौत’ पांच साल पहले दर्ज की गई थी। मामला प्रांतीय पुलिस को सौंप दिया गया.

सोची-समझी साजिश: नकली मौत का प्लान

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि थू ने पति से तलाक के बाद अपनी मां के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। उन्होंने चार जीवन बीमा पॉलिसियां लीं। 2020 में पारिवारिक तनाव और बीमारी का बहाना बनाकर थू ने बीमा क्लेम के लिए मौत का ड्रामा प्लान किया।
7 जून 2020 को थू ने नींद की गोलियां खाकर बाथरूम में खुद को बेहोश कर लिया और हादसे जैसा माहौल बनाया। परिवार ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया। इस राज की जानकारी सिर्फ थू, उनकी मां और एक तांत्रिक को थी। उसी रात थू चुपचाप घर छोड़कर दूसरे प्रांत भाग गईं। वहां ‘मृत’ व्यक्ति की तरह छिपकर नौकरी की और जिंदगी जी।
अगले दिन मां ने मौत का सरकारी रजिस्ट्रेशन करवाया और बीमा कंपनियों से क्लेम किया। दो कंपनियों से मिलाकर 1.2 अरब वियतनामी डोंग (लगभग 40 लाख रुपये) की रकम हासिल की गई। इन पैसों से संपत्ति खरीदी गई और निवेश किया गया।

यह भी पढ़ें: हिंदुस्तानी भाऊ का जया बच्चन पर हमला, पैपराजी को लेकर विवाद

लालच ने खोल दिया राज

पांच साल तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन जब थू ने अपनी ‘मौत’ का रिकॉर्ड डिलीट करवाने की कोशिश की, तो पूरा मामला खुल गया। पूछताछ में थू ने कबूल किया कि बीमा की रकम के लिए उन्होंने जानबूझकर मौत का नाटक किया था।
अब पुलिस ने थू और उनकी मां दोनों को हिरासत में ले लिया है। बीमा धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच जारी है।
यह मामला बीमा कंपनियों और सरकारी सिस्टम में कमियों को उजागर करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे धोखाधड़ी रोकने के लिए सख्त जांच प्रक्रिया जरूरी है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2