KBP Times

Samsung की बड़ी योजना: PLI स्कीम के तहत भारत को बनाएगा हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब

Samsung की बड़ी योजना: PLI स्कीम के तहत भारत को बनाएगा हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब

Samsung India:  राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में क्रिसमस के मौके पर निजी स्कूलों द्वारा बच्चों को जबरन सैंटा क्लॉज की ड्रेस पहनाने की प्रथा पर शिक्षा विभाग ने रोक लगा दी है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अशोक वधवा ने 22 दिसंबर को सभी निजी स्कूलों को जारी आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी है कि बच्चों या अभिभावकों पर किसी भी तरह का दबाव बनाना गलत है। शिकायत मिलने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

भारत से चिप सोर्सिंग पर भी खुला रुख

जेबी पार्क के अनुसार, अगर कीमतें प्रतिस्पर्धी रहीं तो सैमसंग भारत से सेमीकंडक्टर चिप्स की खरीदारी के लिए तैयार है। इससे भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है। हालांकि, कंपनी का वियतनाम जैसे देशों से मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को भारत शिफ्ट करने का कोई प्लान नहीं है.

नोएडा फैक्ट्री पर मुख्य फोकस

Samsung  की भारत में सबसे बड़ी फैक्ट्री नोएडा में है। पार्क ने कहा कि अगर भविष्य में अतिरिक्त उत्पादन क्षमता की जरूरत पड़ी, तो उसका विस्तार नोएडा में ही किया जाएगा। पहले से निवेशित जगहों से क्षमता हटाने का कोई मतलब नहीं है, लेकिन नई जरूरतों के लिए नोएडा एक स्वाभाविक विकल्प है।कंपनी नोएडा प्लांट में स्मार्टफोन डिस्प्ले असेंबली के विस्तार की मंजूरी का इंतजार कर रही है, जो 2021 में शुरू हुए ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट का हिस्सा है.

Apple से मिल रहा कड़ा कॉम्पिटिशन 

भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Samsung को Apple से कड़ी टक्कर मिल रही है। Apple ने जियो-पॉलिटिकल कारणों और अमेरिकी दबाव से चीन से कुछ क्षमता भारत शिफ्ट की है। वहीं, Samsung का मुख्य बेस वियतनाम है, जो अमेरिका के लिए संवेदनशील नहीं माना जाता। पार्क ने माना कि युवाओं में iPhone की लोकप्रियता बढ़ी है, लेकिन यह ट्रेंड कुछ समय बाद स्थिर हो सकता है।Samsung को भरोसा है कि भारत में Android स्मार्टफोन मार्केट (लगभग 90% यूजर्स) में उसकी पकड़ मजबूत है, इसलिए लंबे समय में चिंता की कोई बात नहीं.

यह भी पढ़ें- क्रिसमस ऑफरः सिर्फ 1 रुपये में पांए 30 दिन तक की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2 जीबी डेटा भी

 

PLI स्कीम से मिला बूस्ट: एक्सपोर्ट और रेवेन्यू में जोरदार ग्रोथ

Samsung ने भारत में एक्सपोर्ट-बेस्ड ग्रोथ का श्रेय सरकार की PLI स्कीम को दिया। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की भारत से कुल आय का करीब 42% हिस्सा एक्सपोर्ट से आया, जो पिछले साल की तुलना में 37% बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। भारत से निर्यात में फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी शामिल हैं।स्मार्टफोन PLI स्कीम की अवधि मार्च 2025 में खत्म हो चुकी है, जिसमें Samsung को 5 में से 4 साल इंसेंटिव मिला (कोविड के कारण एक साल छूट गया)। कंपनी अब PLI 2.0 या स्कीम के विस्तार की उम्मीद कर रही है और अधिकारियों से बातचीत कर रही है।

लोकल सप्लाई चेन पर जोर

Samsung भारतीय वेंडर्स से ज्यादा से ज्यादा कंपोनेंट्स सोर्स करने के लिए तैयार है, ताकि लोकल वैल्यू एडिशन बढ़े। पार्क का मानना है कि जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी और क्वालिटी स्टैंडर्ड पूरे होते जाएंगे, भारत का सप्लाई इकोसिस्टम हर साल मजबूत होता जाएगा।यह कदम भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। Samsung की यह रणनीति ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती प्रदान करेगी।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2