KBP Times

‘मैं तुझे बेच दूंगा…’, पहले दोस्तों को भेजे पत्नी के अश्लील फोटो, फिर दी धमकी, गाजीपुर में पति की घिनौनी करतूत

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला ने अपने ही पति पर अश्लील फोटो और वीडियो दोस्तों को भेजने, बेरहमी से मारपीट करने, जबरन शराब पिलाने और बेचने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शादी के बाद बदला पति का व्यवहार

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। महिला का कहना है कि शुरुआती ढाई साल तक दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन बीते एक महीने से पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया।

आरोप है कि पति ने चोरी-छिपे उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और उन्हें अपने दोस्तों को भेज दिया।


विरोध किया तो की पिटाई और पिलाई शराब

पीड़िता के अनुसार, जब उसे इस घिनौनी हरकत की जानकारी हुई और उसने पति से विरोध किया, तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। यही नहीं, पति ने जबरन उसे शराब भी पिला दी।

महिला का आरोप है कि नशे की हालत में उसने पति को यह कहते हुए सुना कि वह उसे कहीं बेच देगा और इसी मकसद से वीडियो बनाए गए हैं।


गर्भवती होने के बावजूद जारी रहा उत्पीड़न

महिला इस समय करीब पांच महीने की गर्भवती है। इसके बावजूद पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहा। लगातार हिंसा और धमकियों से परेशान होकर वह अपनी बहन के घर चली गई।

पीड़िता का कहना है कि उसने पहले स्थानीय थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह पुलिस अधीक्षक से मिली और शिकायती पत्र सौंपा।


एसपी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ केस

महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने करीमुद्दीनपुर पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115(2) और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2