KBP Times

स्टिंग वाले भूचाल से विपक्ष और सत्ता की दीवारें हिलीं.. ये है पूरी इनसाइड स्टोरी

राजस्थान में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि यानी MLA LAD को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ विधायकों पर विकास कार्यों की सिफारिश के बदले खुलेआम कमीशन मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। यह आरोप तब सामने आए, जब एक अखबार के रिपोर्टर ने खुद को डमी फर्म का मालिक बताकर विधायकों से संपर्क किया। रिपोर्टर ने कहा कि उसकी फर्म खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से जुड़ी है और विधायक निधि से सरकारी स्कूलों में दरी-फर्श सप्लाई का काम करती है। स्टिंग में दावा है कि विधायकों ने काम की जरूरत, गुणवत्ता या लागत पर कोई चर्चा नहीं की। सीधा सवाल सिर्फ एक “कमीशन कितना मिलेगा” स्टिंग रिपोर्ट में तीन विधायकों के नाम सामने आए खींसवर से बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा आरोप है कि उन्होंने 40 प्रतिशत कमीशन की मांग की और 50 लाख रुपये के काम का भरोसा दिया।

कांग्रेस विधायक अनीता जाटव का बड़ा आरोप

हिंडौन से कांग्रेस विधायक अनीता जाटव आरोप है कि उन्होंने 50 हजार रुपये लेकर 80 लाख रुपये के काम की सिफारिश की बात कही। बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत रिपोर्ट में दावा है कि उनके पति ने 40 लाख रुपये की डील फाइनल की। जांच में यह भी सामने आया है कि बीजेपी विधायक डांगा और कांग्रेस विधायक अनीता जाटव ने जिला परिषद के सीईओ के नाम सिफारिAICC ने अनीता जाटव को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। पार्टी ने साफ कहा है कि जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। यही नहीं, स्टिंग में बीजेपी विधायक का नाम आने के बाद सत्ताधारी दल भी सवालों के घेरे में है। एक तरफ कांग्रेस बीजेपी पर “वोट चोर, गद्दी चोर” जैसे नारे लगाती है, तो दूसरी तरफ खुद कांग्रेस की विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है।

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा- CM भजनलाल

सीएम ने कहा “विधायक निधि में भ्रष्टाचार की खबरें बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।” मुख्यमंत्री ने हाईलेवल जांच कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी की अगुवाई मुख्य सतर्कता आयुक्त और अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग करेंगे। साथ ही जिन विधानसभा क्षेत्रों में गड़बड़ी सामने आई है, वहां की विधायक निधि के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। वही इन आरोपो के बाद तीनों विधायकों ने अपने-अपने बयान जारी किए हैं।

विधायक ऋतु बनावत ने स्टिंग ऑपरेशन को साजिश बताया

बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने इस स्टिंग ऑपरेशन को साजिश बताया है। उन्होंने कहा, “मेरे खिलाफ साजिश की गई है। न मैंने कोई पैसा लिया, न ही कोई लेटर दिया। मेरे सामने पैसे को लेकर कोई बात नहीं हुई। इसके बावजूद मेरे खिलाफ खबर छापी गई है। मैं इस मामले में मानहानि का केस करूंगी।” वहीं खींसवर से बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा ने स्टिंग को पूरी तरह गलत और निराधार बताया है। डांगा ने कहा, “स्वीकृति हमेशा ज़मीनी स्तर पर आम जनता की मांग के अनुरूप दी जाती है। यह जनता का पैसा है। न हमने कभी पैसे मांगे, न किसी तरह की कोई डिमांड की और न ही कोई पैसे लिए।” उन्होंने आगे कहा

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

2

2