KBP Times

Viral video: गैंडे से डर गया बाघ, यूपी के जंगल से सामने आया दुर्लभ नज़ारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

Viral video

Viral video: उत्तर प्रदेश के दुधवा नेशनल पार्क से एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक नज़ारा सामने आया है, जिसने वन्यजीव प्रेमियों का ध्यान खींच लिया है. जंगल के दो सबसे शक्तिशाली जीव बाघ और गैंडा एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आए. कुछ पल के लिए ऐसा लगा मानो दोनों के बीच भयंकर युद्ध होने वाला है, लेकिन आगे जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया. यह दुर्लभ दृश्य अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो आईएएस अधिकारी और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर संजय कुमार ने सोशल मीडिया पर साझा किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो में एक विशालकाय गैंडा पानी के कुंड में खड़ा दिखाई देता है, जबकि कुछ दूरी पर एक बाघ धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ता नजर आता है. दोनों वन्यजीवों का आमना-सामना देख कुछ क्षणों के लिए रोमांचक स्थिति बन जाती है. बाघ बेहद सावधानी से गैंडे के करीब पहुंचने की कोशिश करता है. उसकी चाल और हावभाव देखकर ऐसा लगता मानो वो एकदम से गैंडे पर हमला बोलने वाला है. लेकिन जैसे-जैसे बाघ गैंडे के करीब पहुंचता है, उसकी गति धीमी पड़ जाती है. कुछ देर तक वह गैंडे को ध्यान से देखता है,लेकिन हमला करने का जोखिम नहीं उठाता. आखिरकार बाघ थोड़ी दूरी पर बैठ जाता है और शांत होकर गैंडे को निहारता रहता है. यह दृश्य दर्शाता है कि जंगल में केवल ताकत ही नहीं, बल्कि सही समय पर लिया गया फैसला भी बेहद अहम होता है.

गैंडे का आत्मविश्वास बना चर्चा का विषय
वीडियो में गैंडा पूरे समय निडर और शांत दिखाई देता है. वह पानी में खड़ा होकर अपने आसपास नजर रखता है और बाघ की मौजूदगी से बिल्कुल भी विचलित नहीं होता. उसका आत्मविश्वास साफ बताता है कि वह अपनी ताकत और क्षमता से पूरी तरह परिचित है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कई यूजर्स का मानना है कि बाघ ने समझदारी दिखाते हुए संघर्ष से बचना बेहतर समझा, क्योंकि गैंडा आकार और ताकत में बेहद मजबूत होता है. वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बाघ गैंडे के ब्लाइंड स्पॉट में मौजूद था, जिससे उसे फायदा मिल सकता था.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में होगा TMC का विलय? राहुल गांधी से अभिषेक बनर्जी की मुलाकात, पहले सोनिया से मिलीं ममता बनर्जी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2