Husband Wife Viral Video: यूपी के हरदोई जिले के महिला थाने के बाहर पति-पत्नी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, दहेज में मिली बाईक के मालिकाना हक को लेकर पति-पत्नी में हरदोई के महिला थाने के बाहर विवाद हो गया और दोनों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर खींचतान शुरू कर दी. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
“कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप”
पूरा मामला हरियावां थाना क्षेत्र के नेवादा सातन गांव का है. जहां रेशमा देवी नाम की महिला की शादी 20 अप्रैल को शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद निवासी सचिन कुमार से हुआ था. रेशमा का आरोप है कि शादी में उसके पिता ने 5 लाख रुपये नकद और बाइक दी थी. ससुराल पक्ष ने कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया. 27 जून को उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद वो घर छोड़कर मायके में जाकर रहने लगी. रेशमा की शिकायत पर दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए महिला थाने बुलाया गया था. थाने में बातचीत के बाद रेशमा ने अपने नाम पर पंजीकृत बाइक वापस मांगी. इस दौरान दोनों पति-पत्नी बीच सड़क एक दूसरे से भिड़ गए. सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया. दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई.
वायरल वीडियो पर क्या बोली पुलिस?
वहीं सीओ सिटी हरदोई अजीत सिंह ने कहा कि पति-पत्नी के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस संबंध में अवगत कराना है कि हरदोई महिला थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज हुई थी, जिसके बाद 13 जुलाई को पति-पत्नी को समझौते के लिए थाने में बुलाया गया. दोनों की काउंसलिंग कर समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों पति-पत्नी नहीं माने. जब वो थाने से बाहर गए तो उसके बीच बाइक को लेकर विवाद और मारपीट हुई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली सिटी लेकर पहुंची. अब दोनों के बीच समझौता हो गया है किसी प्रकार को कोई विवाद नहीं है.
कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पति-पत्नी के मध्य वाद- विवाद से सम्बन्धित प्रसारित खबर के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि दिनांक 13.07.2026 को महिला थाना प्रभारी हरदोई द्वारा प्राप्त आनलाइन शिकायत के चलते पति-पत्नी को थाने पर बुलाया गया था, महिला थाना प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों की… pic.twitter.com/gMfvqxE9Rn
— Hardoi Police (@hardoipolice) July 14, 2026
यह भी पढ़ें: सरकारी दफ्तर में ‘ये चांद कोई दीवाना है’ पर डांस, वायरल VIDEO पर उठे सवाल



