KBP Times

Technic: अपनी लाईव फोटो को आसान तरीके से वीडियों में बदलें

live photo convert in video

Technic : यदि आपके पास एक अच्छा स्मार्ट मोबाइल, आईफोन या आईपैड है तो आप अपनी लाइव फोटोज के साथ एक वीडियो बना सकते हैं। लाइव फोटो में फोटो लेते समय कुछ सेकंड पहले और बाद का वीडियो भी कैप्चर होता है। एक नजर में देखने पर ये वीडियो, फोटो की तरह लगती हैं। इससे आपकी यादें सिर्फ एक फोटो नहीं, बल्कि एक चलती-फिरती कहानी बन जाती हैं। अगर आपने कहीं अच्छी जगह वीडियो नहीं बनाई है और लाइव फोटोज क्लिक की हैं तो आप अपनी फोटोज से वीडियो बना सकते हैं। इससे कई पलों को एक ही वीडियो में समेटा जा सकता है। समझते हैं कि आपको इसके लिए क्या करना होगा?

लाइव फोटोज से बना सकते हैं वीडियो

लाइव फोटोज से वीडियो बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। आपको अपने आईफोन की फोटोज ऐप में जाना होगा और वहां से आसानी से फोटोज सेलेक्ट करके वीडियो बना सकते हैं।

फॉलो करें ये स्टेप्स

आपको सबसे पहले अपने आईफोन में फोटोज ऐप ओपन करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर नीचे की तरफ आपको मीडिया टाईप का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक कर दें।
अब आपको स्क्रील डाउन करके नीचे आना है। फिर लाईव फोटो सेक्शन के नीचे ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
अब आपकी फोटो लाइब्रेरी में सेव सभी लाइव फोटोज दिख जाएंगी।
ऊपर राइट साइड पर दिए गए सिलेक्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।
फिर उन लाइव फोटोज पर टैप करके सिलेक्ट करते जाएं, जिसे आप वीडियो में शामिल करना चाहते हैं। हर चुनी हुई फोटो पर एक छोटा चेकमार्क दिखाई देगा।
फोटोज सिलेक्ट करने के बाद स्क्रीन के ऊपर राइट साइड में बने तीन डॉट्स वाले बटन पर टैप करें।
पॉप-अप मेन्यू में सेव एज विडियो चुनें। चुनी हुई लाइव फोटोज एक सिंगल वीडियो फाइल में कंबाइन हो जाएंगी।

कहां दिखेगा वीडियो?
नए बनाए गए वीडियो को देखने के लिए, लाइब्रेयरी व्यू में वापस जाएं या मीडिया टाईप के नीचे वीडियो कैटेगरी में इसे ढूंढें। ध्यान रखें कि वीडियो की डेट वही होगी, जब लाइव फोटोज ओरिजिनली ली गई थीं। इसलिए, अगर ऑप्शन सिलेक्ट है, तो यह सबसे नए वीडियो के तौर पर नहीं दिखेगा।

यह भी पढ़ें : AI अनिश्चितता के दौर में भारत अपनाएगा ‘स्टेप-बाय-स्टेप’ रणनीति

ध्यान रखने ये बातें
लाइव फोटोज को वीडियो में बदलने से पहले आईफोन यूजर्स को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
फाइनल वीडियो में लाइव फोटोज का क्रम वही होगा, जिस क्रम में वे ली गई थीं, ना कि जिस क्रम में आपने उन्हें चुना था।
यह वीडियो हर लाइव फोटो की मूवमेंट को एक साथ मिलाकर एक कंटीन्यूअस क्लिप बनाता है।
बनाए गए वीडियो को फोटोज ऐप में किसी भी दूसरे वीडियो की तरह एडिट, शेयर या एक्सपोर्ट किया जा सकता है।पच्ीवदम ज्पचेरू बिना किसी ऐप के अपनी लाईव फोटो को बदलें शानदार वीडियो में, बेहद आसान है यह तरीका

यह भी देखें : छात्रसंघ नहीं तो शिक्षक संघ भी नहीं! प्रशासन पर लग रहे दोहरे मापदंड के आरोप

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

2

2