KBP Times

NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर विनोद जाखड़ समर्थकों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाईयाँ

kalwad jakhad

Jaipur News : कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विनोद जाखड़ की नियुक्ति होते ही देश-प्रदेश भर में समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई, जयपुर में भी विनोद जाखड के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को विनोद जाखड को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का समाचार मिलते ही जयपुर के कालवाड़ के मुख्य तिराहे पर समर्थकों ने मिठाइयाँ बांटी गईं, ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने इसे छात्र राजनीति के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

युवा कांग्रेस को उर्जा मिलेगी

जश्न मना रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई से जुडे छात्रों ने कहा कि विनोद जाखड़ एक जमीनी नेता हैं, जिन्होंने छात्र आंदोलनों से लेकर संगठनात्मक कार्यों तक सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति से एनएसयूआई को नई ऊर्जा मिलेगी और छात्र हितों की आवाज और मजबूती से उठेगी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि विनोद जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति और विश्वविद्यालयों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी संघर्ष करेगी। साथ ही संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दलित चेहरे को कांग्रेस की स्टूडेंट विंग की कमान

ये रहे मौजूद

विनोद जाखड़ की ताजपोशी को छात्र राजनीति में नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में एनएसयूआई की सक्रियता और प्रभाव दोनों बढ़ने की उम्मीद है। इस दौरान रतन रोजड़ा, खेजड़ावास सरपंच सोहन सेपट, आईदान का बास सरपंच यतिश वर्मा , नरेन्द्र मीणा सहित सेकड़ा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजुद रहे ।

यह भी देखें : Jaipur: गोकशी का मामला महज़ अफवाह ! स्थानीय लोगों ने बताई पूरी सच्चाई

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव