KBP Times

अजमेर दरगाह में मंदिर होने के दावे पर एक और याचिका न्यायालय ने स्वीकारी

Ajmer Dargah

Ajmer: दक्षिण एशिया में मुसलमानों के आस्था का सबसे बडा केन्द्र और भारत में सूफीवाद के उद्गम स्थल अजमेर स्थित सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह को भी विवादस्पद बनाने की एक बार फिर से कोशिश हुई है। अजमेर न्यायालय में दरगाह परिसर में मंदिर होने के हिन्दू सभा के दावे पर न्यायालय में मामला पहले से ही विचाराधीन है कि सोमवार को अजमेर न्यायालय ने एक और याचिका को स्वीकार कर लिया है। महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार की ओर से दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा की याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार किया है। सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉ.एपी सिंह के जरिए कोर्ट में याचिका लगाई गई। याचिकाकर्ता के वकील डॉ एपी सिंह के अनुसार न्यायालय ने राजवर्धन सिंह परमार द्वारा 2022 में राष्ट्रपति को लगाई गई याचिका का जिक्र करते हुए परमार को प्रथम याचिका माना है। न्यायालय ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई 21 फरवरी रखी है।

न्यायालय ने राजवर्धन सिंह को प्रथम पक्षकार माना

अधिवक्ता ने बताया कि राजवर्धन सिंह की ओर से 2022 में राष्ट्रपति को याचिका लगाई थी। जो की सबसे पहले लगाई गई याचिका है। दरगाह के अंदर महादेव का शिवलिंग है। प्राचीन काल में वहां पर पूजा होती थी। राजस्थान सरकार, आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट, दरगाह कमेटी को पार्टी बनाया है। सभी को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने में भाजपा सरकार विफल- प्रदेश महिला कांग्रेस का आरोप

वर्षों से बंद मंदिर जल्द खुलेगा

महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने बताया कि न्यायालय ने हमारे द्वारा 2022 में राष्ट्रपति को लगाई गई याचिका का जिक्र करते हुए हमें मुख्य पक्षकार माना है। इसे लेकर हम कोर्ट का आभार प्रकट करते हैं। राजस्थान में महाराणा प्रताप सेना की ओर से यात्रा की गई थी। जिसमें लाखों लोगों के हस्ताक्षर से याचिका लगाने का अवसर मिला था। हमें पूर्ण विश्वास है कि अजमेर दरगाह के नीचे 40 वर्षों से भगवान शिव का मंदिर बंद है, वह बहुत जल्द खुलेगा। वहां पूजा होगी और पुष्कर से जल भी लाकर चढ़ाया जाएगा। परमार ने कहा कि हमने याचिका में वहां के नक्शे, रेकी और शिवलिंग के चित्र सहित अन्य सबूत पेश किए हैं। इसके अलावा भी अगर न्यायालय कोई सबूत मांगेगा तो उन्हें पूरा करने का काम महाराणा प्रताप करेगी।

यह भी देखें : “BLO बोला– नाम काटने के पैसे मिलते हैं!” जयपुर में वोटर लिस्ट घोटाले का बड़ा खुलासा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2