Republic Day Celebrate : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में ध्वाजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य समारोह राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि जिन्होंने अपने आपको आजादी की लड़ाई के लिए समर्पति किया और उन्होंने उसके बाद में ये संविधान आज लागू किया मैं उन सभी को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं..सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं.। मैं सभी प्रदेश और देश वासियों से अनुरोध करता हूं कि दुनिया का सबसे बड़ा संविधान हमारे भारत का है.
सीएम निवास पर मुख्यमंत्री ने ध्वाजारोहण किया
इससे पूर्व देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुबह 7.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया। यहां आरएसी की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद वे सुबह 8 बजे बड़ी चौपड़ पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक स्थल पर तिरंगा फहराया और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंद आचार्य सहित कई नेता मौजूद रहे। सुबह 8.30 बजे मुख्यमंत्री भाजपा मुख्यालय पहुंचे और वहां ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली और राज्य को संबोधित किया।
शहर में जगह जगह गणतंत्र दिवस कार्यक्रम हुए
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने सुबह पुलिस कमिश्नरेट में ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई वितरित कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच, पुलिस उपायुक्त राजेश कांवत सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं, डीजीपी राजीव शर्मा ने पुलिस मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया। यहां सराहनीय कार्य करने वाले 45 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें : गरीबी के कारण जीने और स्वतंत्रता के अधिकार से वंचित नहीं कर सकते, राजस्थान हाईकोर्ट ने दी राहत
प्रदेश कांग्रेस ने किया ध्वाजारोहण कार्यक्रम
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बड़ी चौपड़ पर कांग्रेस की ओर से ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी सहित कई नेता मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने निवास पर ध्वजारोहण किया और संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को बनाए रखने का संदेश दिया।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर गोविंद सिंह डोटासरा ने किया ध्वजारोहण
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
यह भी देखें: Jaipur में थार का कहर | Zepto डिलीवरी बॉय फैजान को रौंदा, 5 बहनों का इकलौता भाई की मौ*त



