KBP Times

टोंक में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! हाईवे पर पकड़ा गया भारी विस्फोटक

Tonk

Tonk: राजस्थान के टोंक जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। टोंक-जयपुर नेशनल हाईवे-52 पर नाकाबंदी के दौरान डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) ने एक कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

खाद के कट्टों में छुपाया गया विस्फोटक

जांच में सामने आया कि मारुति सियाज कार में करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 200 डेंजर एक्सप्लोसिव कार्टेज और सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल मौजूद थे। यह खतरनाक सामग्री खाद के कट्टों में छुपाकर ले जाई जा रही थी, ताकि किसी को शक न हो। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सुरेंद्र पटवा और सुरेंद्र मोची को गिरफ्तार किया है, जो बूंदी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि अमोनियम नाइट्रेट बेहद खतरनाक होता है और इसका इस्तेमाल विस्फोटों में किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोटक कहां से लाया गया था और कहां पहुंचाया जाना था। घटना के बाद टोंक जिले समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2