KBP Times

राजस्थान रोडवेज की मुसीबत दूर करेंगे रिटायर्ड ड्राइवर, कॉन्ट्रैक्ट पर होगी बहाली

Rajasthan Roadways: रोडवेज की मुसीबत दूर करेंगे रिटायर्ड ड्राइवर

Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज में ड्राइवरों की कमी के चलते लंबे समय से जो परेशानी आ रही थी उसे लेकर अब आखिरकार रोडवेज (Rajasthan Roadways) ने हल निकाल लिया है। दरअसल RSRTC में ड्राइवरों की कमी अब रिटायर्ड ड्राइवर को फिर एक बार रोजगार देकर की जाएगी इसके लिए रिटायर्ड कार्मिको को कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर दोबारा नियुक्त किया जाएगा।राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष शुभा सिंह ने रिटायर्ड ड्राइवरों को लेकर लिए गए इस फैसले के संबंध में जानकारी दी है। ड्राइवरों की कमी के कारण कई बसें नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही थीं और इसके चलते निगम को भी बड़े पैमाने पर राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा था

कैसे मिलेगी नियुक्ति

इस नए फैसले के बाद जो भी रिटायर्ड कार्मिक नियुक्ती चाहते है उन्हे अपने  सेवानिवृत्ति आदेश, पेंशन भुगतान आदेश (PPO) की प्रति, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, शपथ पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर संबंधित इकाई में जमा कराने होंगे। इन दस्तावेजों की जांच  कि जाएगी जिसके बाद जो भी पात्र उम्मीदवार होंगे उन्हें कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : “अब जेल ही मेरी जिंदगी है…” ज़मानत नहीं मिलने पर मायूस उमर खालिद का बयान

65 वर्ष तक के ड्राइवर होंगे पात्र

राजस्थान परिवहन निगम के अध्यक्ष शुभा सिंह ने इस फैसले को लेकर  जानकारी दी, उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए  रिटायर्ड ड्राइवरों और इसके अलावा  अन्य विभागों के इच्छुक अनुभवी कार्मिकों को भी फिक्स सैलरी पर नियुक्त करेगें।साथ ही  इस योजना के तहत  वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले और स्वच्छ छवि वाले 65 वर्ष तक की आयु के कार्मिकों को विभिन्न आगारों में तैनात किया जाएगा।शुभा सिंह ने ये भी कहा कि वर्तमान में कई डिपो में ड्राइवरों की संख्या जरूरत से कम है, और इससे (Rajasthan Roadways) बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इतना ही नहीं कई सारे रूटों पर बसें रद्द  भी करनी पड़ रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी के साथ निगम को आर्थिक नुकसान भी भुगतना पड़ रहा है।

यह भी देखेंः  “40 लाख दो नहीं तो रेप केस…” खूबसूरत हसीना के जाल में फंसे वकील साहब 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

2

2