Honoured : आर्को ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सोशल सर्विसेज एवं प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत की ओर से जयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मुस्लिम पार्षदों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कुरआन संदेश के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ नायब क़ाज़ी सैयद असगर अली ने कुरआन हकीम के संदेशों के साथ किया। उन्होंने मानवता की सेवा, आपसी भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद को समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब इमामुद्दीन नवाब दुर्रु मियाँ ने की। उनका सम्मान अब्दुल लतीफ आरको, शकीलुर्रहमान, हनीफ मंसूरी और शाहिद खान द्वारा किया गया।
नवनिर्वाचित पार्षदों का साफा पहनाकर किया सम्मान
समारोह में जयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मुस्लिम पार्षदों का अब्दुल लतीफ आरको की ओर से समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा साफा एवं महापंचायत का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया।सम्मानित पार्षदों में फारुख खान, वसीम चौहान, मोहम्मद हनीफ, गजनफर अली, मोहम्मद जकरिया शेरम, संजीदा उम्रदराज, संजीदा गुलाम मुस्तफा, इशाक मंसूरी, फिरोजा लुकमान खान और रशीद अली सहित अन्य नवनिर्वाचित पार्षद शामिल रहे।
विधायकों का भी किया गया सम्मान
कार्यक्रम में आदर्श नगर विधायक एवं मुख्य सचेतक रफीक खान और किशनपोल विधायक अमीन कागजी का भी सम्मान किया गया। अब्दुल लतीफ आरको, नायब क़ाज़ी सैयद असगर अली और इरफान खैरथल ने दोनों विधायकों का सम्मान किया।
रफीक खान और अमीन कागजी ने रखे विचार
आदर्श नगर विधायक रफीक खान ने अपने संबोधन में शिक्षा, सामाजिक भागीदारी और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। वहीं किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने सामाजिक एकता और विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने बेहतर संवाद और सहयोग को समाज के सकारात्मक बदलाव का आधार बताया।
अल्पसंख्यक विभाग के सलाहकार सदस्यों का सम्मान
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग से नियुक्त सलाहकार कौंसिल के सदस्यों शब्बीर मुहम्मदी, शब्बीर कारपेट, नईमुद्दीन कुरैशी इंडियाना, रानी लुबना, अब्दुल लतीफ आरको और फारुख जी सहित अन्य सदस्यों का भी सम्मान किया गया। इनका सम्मान रमज़ान जी, अकबर जी और गुलाबुद्दीन जी द्वारा किया गया।
सामाजिक संवाद मजबूत करने पर दिया जोर
अब्दुल लतीफ आरको ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल सम्मान करना नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक संवाद को मजबूत करना है। नवाब दुर्रु मियाँ ने समाज में भाईचारे, एकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर विचार रखे।
शिक्षा और सामाजिक विकास पर हुई चर्चा
कार्यक्रम में सिकंदर जी, उमर दराज़, नईमुद्दीन कुरैशी इंडियाना, रजाक भाटी, उम्रदराज सहित अन्य वक्ताओं और पार्षदों ने समाज के विकास, शिक्षा, सामाजिक एकता और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन हनीफ मंसूरी ने किया।
समारोह का हुआ समापन
कार्यक्रम के अंत में गफूर जी मंसूरी का सम्मान अब्दुल लतीफ आरको और एडवोकेट मिन्हाज अबू ज़र मंसूरी द्वारा किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। समापन पर सभी अतिथियों और समाजजनों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई।
यह भी पढ़ें –राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, प्रदेश सलाहकार परिषद का गठन
यह भी देखें –शांति वाणी पर्व पर भक्ति में डूबा जैन समाज | भगवान का महाअभिषेक, क्षमा और सद्भाव का संदेश



