KBP Times

सर्दी की रात सड़क पर दो कारों की रेस, 16 लोगों को रौंदते कार फूड स्टॉल्स में घुसी फिर पेड़ से टकराई, मचा कोहराम

Jaipur

Jaipur: राजधानी में मानसरोवर के भीडभाड वाले इलाके की सडक पर शुक्रवार रात रेसिंग कर रहे एक ऑडी कार ने कहर मचा दिया। 120 की रफ्तार से दौड़ रही ऑडी कार पहले बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, फिर सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में घुस गई। स्टॉल्स पर लगभग 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। कार करीब 16 लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से टकराकर रुकी। एक युवक की मौत हो गई, वहीं, चार लोग गंभीर घायल हैं। आरोपी ड्राइवर सहित तीन लोग फरार हैं। इनमें जयपुर पुलिस का सिपाही भी है। कार सवार एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार चारों लोग नशे में थे। हादसा रात करीब साढे नौ बजे पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित खराबास सर्किल के पास हुआ।

सर्द रात में दो कारों में हो रही थी रेस

मानसरोवर इलाके में मौके से पकड़े गए कार सवार रेनवाल निवासी पप्पू ने पुलिस को बताया कि ऑडी कार चूरू का रहने वाला दिनेश रणवां चला रहा था। दिनेश ने उसे शुक्रवार रात खराबास सर्किल के पास बुलाया था। पप्पू ने बताया है कि ऑडी में दो और लोग बैठे थे। जानकारी के मुताबिक इसके बाद दिनेश ने एक और कार के साथ रेसिंग शुरू कर दी। आरोपी करीब 120 की स्पीड पर ऑडी को दौड़ा रहा था। कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई तो, पीछे वाले कार वापस घूम गई।
डिवाइडर से टकराने के बाद दिनेश ने कार सड़क किनारे की तरफ की फूड स्टॉल्स में घुसा दी। उस दौरान वहां करीब 50 लोग मौजूद थे। दिनेश ने कार की स्पीड और बढ़ा दी और उसने 10 से ज्यादा थड़ी-स्टॉल्स को टक्कर मार दी। ऑडी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि उसकी टक्कर से एक और कार पलट गई। आरोपी ने 16 से ज्यादा लोगों को रौंद दिया। करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ से टकराकर उनकी कार रुकी।

पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया

पत्रकार कॉलोनी पुलिस थाने के एसएचओ गुंजन सोनी ने बताया कि हादसे में 16 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इनमें ज्यादातर घायल स्टॉल संचालक और खाना खाने वाले लोग हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया। जहां एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 4 गंभीर घायलों को एसएमएस रेफर किया गया। हादसे में भीलवाड़ा के रहने वाले रमेश बैरवा की मौत हुई है। रमेश एक फूड स्टॉल पर हेल्पर का काम करता था

यह भी पढें : RPSC की ओर से RAS 2024 के इंटरव्यू 19 जनवरी से शुरू, 1096 पदों के लिए 2461 कैंडिडेट्स सिलेक्ट

ये हुए घायल

एसएचओ (मुहाना) गुरुभूपेन्द्र सिंह ने बताया- हादसे में 16 लोग घायल हो गए, जिन्हें जयपुरिया हॉस्पिटल लाया गया। इनमें राकेश, दीपक, मृदुल, छोटा, रवि जैन, राजेश, पारस, धर्मराज, प्रकाश, आशीष, दीवान, देशराज और रमेश बैरवा को भर्ती किया गया था। तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार करके घर भेज दिया गया था। 4 गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ऑडी कार को जब्त कर लिया है।

आरोपी ड्राइवर सोलर बिजनेसमैन है

पुलिस के अनुसार आरोपी ड्राइवर दिनेश सोलर बिजनेसमैन है। उसने तीन महीने पहले ही ये ऑडी कार खरीदी थी। सभी आरोपियों के मोाबइल पुलिस को कार में मिले हैं। इनकी भी जांच की जा रही है।

यह भी देखें : जयपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ 108 श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

2

2