KBP Times

होली के रंग में भंग कमर्शियल सिलैण्डर के दाम बढ़ें

Price hike

Gas cylendar price hike : होली के त्योहार की खुशियों पर महंगाई ने पानी फेर दिया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी गैस की कीमतों में 27.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस साल में यह लगातार तीसरा महीना है जब कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि कंपनियों की ओर से जारी रेट लिस्ट के मुताबिक राजस्थान में आज से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 27.50 रुपए बढ़ने के बाद 1769 रुपए की जगह 1796.50 रुपए में मिलेगा। जबकि पिछले महीने फरवरी में कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 49.50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले जनवरी में कंपनियों ने 111 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए थे। इस तरह इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर पर अब तक 188 रुपए बढ़ चुके है।

यह भी पढ़ें : “सरकारी मंच से सियासी प्रहार, विकास पर सन्नाटा – अजमेर में ट्रिपल इंजन फेल” धर्मेंद्र राठौड़ ने पीएम पर साधा निशाना

घरेलू सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं

कंपनियों ने घरेलू उपयोग के लिए होने वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में बाजार में घरेलू उपयोग का सिलेंडर 856.50 रुपए में ही मिलेगा। वहीं, राज्य सरकार की ओर से बीपीएल और उज्ज्वला कनेक्शनधारियों को रियायती दर पर सिलेंडर उपलब्ध करवाया है।

यह भी देखें : 125 किलो चांदी से बने रथ पर सवार हुए बाबा श्याम, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2