KBP Times

राजस्थान के 20 से अधिक शहरों में एटीएस की कार्रवाई, 28 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ

ATS Rajasthan office

ATS : राजस्थान में देश विरोधी कार्य में लिप्त लोगों की खोज कर पूरे नेटवर्क को खत्म करने के उद्देश्य से विशेष पुलिस टीम पिछले कई महीनों से लगातार सक्रिय है। अब एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) की टीमों ने राजस्थान के 20 से अधिक शहरों में एक साथ रेड डाली है। इस बार पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से जड़े लोगों को लेकर एटीएस ने छापेमारी की है। एटीएस टीमों की ओर से 28 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एटीएस की कार्रवाई

एटीएस की टीमों ने शुक्रवार तड़के राजस्थान के जयपुर, अजमेर, चुरू, डंगरपुर, बाड़मेर सहित 20 से अधिक शहरों पर एक साथ रेड डाली। एटीएस ने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्‌टी से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर आतंकी भट्टी को फॉलो करने वालों पर भी एटीएस की टीमों ने कार्रवाई की है। 28 संदिग्धों को हिरासत में लेकर एटीएस की टीमें पूछताछ कर रही है। वहीं, संदिग्धों के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे है।

ऑनलाइन गेम और पैसों का लालच

एटीएस जांच में सामने आया है कि आतंकी भट्टी युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए जोड़ रहा है। ऑनलाइन गेम, पैसों और गैंगस्टर ग्लैमर का लालच देकर दोस्ती करता है। देशभर में अपना नेटवर्क बड़ा कर उनसे संवेदनशील स्थानों की फोटो मंगवाता है। एटीएस की ओर से शुक्रवार शाम तक छापेमारी की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में सरकारी पेमेंट सिस्टम ठप- पूर्व सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री शर्मा को लिखा पत्र

यह भी देखें: सीकर रोड पर फिर जलभराव का कहर | 28 करोड़ का ड्रेनेज प्रोजेक्ट फेल? जनता में भारी आक्रोश | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

2

2