ACB Action : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर बून्दी टीम ने मंगलवार को कार्यवाही करते हुए प्रगति प्रसार अधिकारी पंचायत समिति हिण्डोली जिला बून्दी के देवराज मीणा को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परिवादी से बडगांव के निरीक्षण की एवज में विकास अधिकारी पंचायत समिति हिण्डोली पीयूष कुमार जैन के नाम पर बीस हजार रूपयेकी रिश्वत ली थी।
ACB के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ACB चौकी बून्दी को आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी कि आरोपी देवराज मीणा 35,000 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान कर रहा था।
यूं हुआ आरोपी गिरफ्तार
ACB कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक आनन्द शर्मा के सुपरवीजन में बून्दी के अधिकारी हरीश भारती, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय ट्रेप टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी देवराज मीणा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा परिवादी से प्राप्त की गई रिश्वत राशि आरोपी कार्यालय से आरोपी के बैठने वाली कुर्सी के आगे रखी टेबल की रेक से प्राप्त की गई एवं आरोपी पीयूष कुमार जैन विकास अधिकारी को ट्रेप कार्यवाही की भनक लगते ही अपने कार्यालय से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें : PTI भर्ती- 2022 का बड़ा फर्जीवाड़ा,डमी कैंडिडेट और बैक डेट मार्कशीट से बने सरकारी टीचर पर FIR की दर्ज
ACB के महानिरीक्षक पुलिस सत्येंद्र कुमार के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ACB द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
यह भी देखें : जयपुर के पत्रकार कॉलोनी थाने में वकील-पुलिस भिड़ंत



