KBP Times

वादियों के बीच रोमांच और ग्रामीण जीवन का अनुभव, उत्तराखंड में हर जिले में बनेंगे 2 टूरिज्म विलेज

वादियों के बीच रोमांच और ग्रामीण जीवन का अनुभव

उत्तराखंड सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने और गांवों के समग्र विकास के लिए एक नई और महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के हर जिले में दो-दो गांवों को टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ‑साथ एडवेंचर और ग्रामीण जीवन का अनुभव ले सकेंगे।

सरकार का फोकस इन टूरिज्म विलेज में होम‑स्टे, एडवेंचर टूरिज्म, वेलनेस, एग्री और हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने पर रहेगा। इससे न केवल पर्यटन को नई दिशा मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

टास्क फोर्स करेगी गांवों का चयन

पर्यटन विभाग के निर्देश पर प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स गठित की जाएगी। इसमें ग्रामीण विकास, कृषि, आयुष, उद्यान और पंचायती राज जैसे विभागों को शामिल किया जाएगा। यह टीम गांवों का चयन कर उनके विकास से जुड़े प्रस्ताव तैयार करेगी।

गांवों को मिलेगी नई पहचान

चयनित गांवों में स्थानीय संस्कृति, प्राकृतिक संसाधनों और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए विकास किया जाएगा। होम‑स्टे के निर्माण के साथ‑साथ ट्रेकिंग, कैंपिंग, योग, आयुष, जैविक खेती और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

इन क्षेत्रों पर रहेगा खास फोकस

सरकार की योजना के अनुसार अलग‑अलग जिलों में गांवों को उनकी विशेषता के आधार पर विकसित किया जाएगा—

  • कुछ गांवों को वेलनेस और आयुष टूरिज्म के लिए

  • कुछ को एडवेंचर और ट्रैकिंग हब के रूप में

  • जबकि कुछ गांवों को एग्री और कम्युनिटी बेस्ड टूरिज्म के लिए तैयार किया जाएगा।

पहले भी हो चुकी है शुरुआत

इससे पहले वर्ष 2024 में राज्य सरकार ने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 18 गांवों का चयन किया था। अब इस योजना का विस्तार पूरे प्रदेश में किया जा रहा है, जिससे उत्तराखंड के दूरदराज के गांव भी पर्यटन मानचित्र पर उभर सकेंगे।

सरकार का मानना है कि इस पहल से जहां एक ओर पर्यटकों को नया अनुभव मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पलायन पर भी रोक लगेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें- फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी पर DCP का बड़ा बयान, कहा- अफवाह फैलाई गई कि…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

2

2