KBP Times

राजस्थान का प्रसिद्ध सांवरिया सेठ धाम का नाम ‘सेठ’ क्यों ?

Sawariyan Seth Chittorgarh

Sawariyan Seth : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सांवरिया सेठ धाम है। यह मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र है। यहां भगवान श्रीकृष्ण के सांवरे रूप की पूजा होती है और मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना यहां जरूर पूरी होती है। हर साल लाखों भक्त इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं।

सांवरिया सेठ नाम कैसे पड़ा ?

श्रीकृष्ण के सांवरे रुप में सांवरिया सेठ मंदिर को सेठ इसलिए कहा जाता है क्योंकि भक्त यहां भगवान को व्यापारी रूप में पूजते हैं। मान्यता है कि यहां धन, व्यापार और करियर से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। वहीं यहां भक्त अपनी आय का एक हिस्सा भगवान को अर्पित करते हैं, जिससे यह मंदिर आर्थिक रूप से भी काफी समृद्ध है।

मंदिर का इतिहास

सांवरिया सेठ मंदिर का इतिहास करीब 400 साल पुराना माना जाता है। लोक कथाओं के अनुसार, एक संत को स्वप्न में भगवान श्रीकृष्ण ने दर्शन दिए और जमीन में दबे अपने विग्रह को निकालने का संकेत दिया। बाद में खुदाई करने पर भगवान की मूर्ति प्राप्त हुई, जिसे वर्तमान मंदिर में स्थापित किया गया। आपको बता दें कि यह मंदिर धीरे-धीरे प्रसिद्ध होता गया और आज यह राजस्थान के सबसे समृद्ध मंदिरों में गिना जाता है। वहीं हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी, एकादशी व द्वादशी को 3 दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। साथ ही एकादशी के दिन भादसोड़ा व बागुंड स्थान से भगवान के बाल रूप की शोभा यात्रा निकली जाती है , इसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते है।

कैसे पहुंचे सांवरिया सेठ धाम

यह मंदिर राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्थित है, जिससे उदयपुर, कोटा और जयपुर से आसानी से पहुंचा जा सकता है। सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन है, जो मंदिर से लगभग 40 किमी दूर है। यहां से टैक्सी या बस द्वारा मंदिर तक पहुंच सकते हैं। सबसे पास हवाई अड्डा महाराणा प्रताप एयरपोर्ट (उदयपुर) है, जो करीब 65 किमी दूर स्थित है।

यह भी पढ़ें : कब है शनिश्चरी अमावस्या ‘शनि जयंती’ ? जानिए महत्व और पूजा विधि

यह भी देखें : राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 में बवाल! जयपुर हाईकोर्ट में फर्जी वोटिंग पर हंगामा, मतदान स्थगित

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2