KBP Times

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की पूर्वी राजस्थान इकाई में अशोक, गिरधारी और शैलेंद्र का मनोनयन

Agarwal Sammelan

Agarwal Sammelan : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संस्था की पूर्वी राजस्थान इकाई का पुर्नगठन करते हुए तीन जनों को मनोनित किया गया है। संस्था के पूर्वी राजस्थान इकाई के प्रदेशाध्यक्ष अशोक गर्ग व महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने समाज हित में सक्रियता, अनुभव और अटूट निष्ठा को देखते हुए अजमेर से अशोक पंसारी को प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल को उपाध्यक्ष और शैलेंद्र अग्रवाल को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री की सहमति

पूर्वी राजस्थान इकाई के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष संगठन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल व राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल की सहमति से उक्त मनोनयन किया गया है। अग्रवाल ने बताया कि
अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय स्तर पर यह संगठन संपूर्ण राष्ट्र में समाज को संगठित करने हेतु निरंतर गत 50 वर्षों से प्रयासरत है। इस संस्था की पुरे राष्ट्र में प्रदेश व जिला इकाइयाँ तथा महिला व युवा शाखा भी गठित की हुई है। संगठन के पूर्वी राजस्थान इकाई में अजमेर, जयपुर, टोंक सहित 18 जिले आते हैं वहीं पश्चिम और दक्षिण राजस्थान इकाई में दस दस जिलों को शामिल किया गया है।

अजमेर के अग्रवाल बंधुओं ने दी बधाई

अजमेर से अशोक पंसारी, गिरधारीलाल मंगल व शैलेंद्र अग्रवाल के मनोनयन पर अजमेर के अग्रवाल बंधुओं ने हर्ष व्यक्त किया है स संस्था के अजमेर जिलाध्यक्ष डॉ विष्णु चौधरी, जिला महामन्त्री अनिल बाड़मेरी, प्रवीण अग्रवाल, ओमप्रकाश मंगल, सुरेश चंद गोयल, कैलाश चंद गोयल, प्रदीप बसंल, एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल, अजय चौधरी, संदीप बंसल, जंवरीलाल बंसल, विनय गुप्ता, योगेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अगम प्रसाद मित्तल, चांदकरण अग्रवाल, एस एन मोदी, सुबोध कुमार गर्ग, कमलेश सिंघल सहित अनेक समाज बंधुओं ने संस्था के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष तथा महामंत्री व अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है तथा पंसारी, मंगल व अग्रवाल को बधाई दी है .

यह भी पढ़ें : “बहुत दूर जा रहा हूं,Sorry…” सुसाइड नोट लिखकर सीकर में NEET स्टूडेंट ने फंदा लगाकर दी जान

यह भी देखें : चुनाव में वादे, बाद में भूल गए नेता? बिलोंची गांव की समस्याओं ने खोली विकास की पोल | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

India-Pakistan

UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर नसीहत न दे

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

2

2