Religion and Astrology : इंसान के जीवन का एक एक पहलु जन्म नक्षत्र के गहरे प्रभाव में होता है.। धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोग बहुत मिलनसार और साहसी होते हैं। यह बात कई शोध के बाद सामने आई है। किसी जातक का व्यक्तित्व कैसा होगा, उसका जीवन किन शुभ अशुभ रास्तों से गुजरेगा यह उस जातक के जन्म नक्षत्र से जुड़ा हुआ है. जिस भी नक्षत्र में जातक के जन्म के समय चंद्रमा का संचरण हो रहा होता है वहीं उसका जन्म नश्रक्ष होता है.
धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोगों पर ग्रहों का प्रभाव
धनिष्ठा नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से एक है जिसके स्वामी ग्रह मंगल है. जिसके कारण धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोगों के जीवन पर मंगल ग्रह का बहुत का गहरा प्रभाव होता है. ये जातक साहसी और उर्जावान होते हैं. धनिष्ठा नक्षत्र की राशि मकर और कुंभ है. इन दोनों ही राशि का स्वामी ग्रह शनि है जिससे ये जातक बहुत मेहनती होते हैं और किसी के साथ भी अन्याय होता नहीं देख सकते हैं.
धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे जातक कैसे होते हैं
धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोग अति भाग्यशाली होते हैं और बहुमुखी प्रतिभा वाले होते हैं. ये मिलनसार जातक आसानी से दोस्त बना लेते हैं. कर्तव्यों को पूरा करते हैं और जो ठान लेते हैं उस काम को पूरा करके ही दम लेते हैं. ये लोग बुद्धिमान व परोपकारी होते हैं और इनमें गजब का साहस और ऊर्जा होती है. किसी भी परिस्थिति को ये लोग संभाल लेते हैं. नई चीजों को सीखना पसंद होता है. ये लोग विवाद से बचते है और अति महात्वाकांक्षी होते हैं. ये जातक खर्चीले होते हैं लेकिन ये लोग पैसा भी खूब कमाते हैं.
यह भी पढ़ें : जो उज्जैन नहीं जा सकते वो अहमदाबाद में कर सकते हैं महाकाल के दर्शन
धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोगों का करियर
धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोग मेहनत के दम पर जल्दी ही सफलता पा लेते हैं. बातों को छुपाने की कला इनमें खूब होती है. ये लोग एक अच्छे इतिहासकार हो सकते हैं. वैज्ञानिक या जासूसी के क्षेत्र में भी इनके लिए अच्छे करियर ऑप्शन हो सकते हैं. शिक्षण कार्य भी इन जातकों के लिए अच्छा ऑप्शन होता है.
धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे जातक का वैवाहिक जीवन
धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे जातक का वैवाहिक जीवन अच्छा होता है. महिला जातक के भाग्य से ही उसके पति का भाग्य खुलता है. वैवाहिक जीवन में आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहती है. महिला जातक के लिए परिवार ही सबकुछ होता है. ये जातक वैवाहिक जीवन में अच्छा तालमेल बनाकर चलते हैं. हालांकि कई बार मतभेद बढ़ते हैं लेकिन माहौल जल्द ही हल्का कर लेते हैं.
यह भी देखें : SIR की तारीख बढ़ने से राजस्थान में फिर जिंदा हुआ फोन टैपिंग का जिन्न!



