KBP Times

गणगौर पूजा 2026: 20 या 21 मार्च क्या है सही तारीख जानें कब है गणगौर व्रत?

Gangaur Puja 2026: 20 या 21 मार्च जानें कब है गणगौर व्रत?

Gangaur Puja 2026: गणगौर पूजा का पावन पर्व चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, जो नवरात्रि के तीसरे दिन पड़ता है। यह त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है तथा गौरी तृतीया के नाम से भी प्रसिद्ध है।यह पर्व न केवल विवाहित महिलाओं द्वारा, बल्कि अविवाहित कन्याओं द्वारा भी उत्साह से मनाया जाता है। महिलाएं भगवान शिव को ‘ईसर जी’ और माता पार्वती को ‘गौरा माता’ के रूप में पूजती हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा सहित कई राज्यों में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर राजस्थान में इसकी अलग ही भव्यता होती है, जहां यह पर्व होली के अगले दिन से शुरू होकर पूरे 18 दिनों तक चलता है और चैत्र शुक्ल तृतीया पर समापन होता है।

गणगौर पूजा 2026 कब है?

गणगौर पूजा – 21 मार्च 2026, शनिवार
(यह मुख्य दिन है, इसलिए 20 मार्च नहीं, बल्कि 21 मार्च को मनाया जाएगा।)
तिथि विवरण:

  • तृतीया तिथि प्रारंभ: 21 मार्च 2026 को 02:30 AM बजे
  • तृतीया तिथि समाप्त: 21 मार्च 2026 को 11:56 PM बजे

गणगौर पूजा मुहूर्त 2026 (शुभ समय)

  • शुभ – उत्तम: 07:55 AM से 09:26 AM
  • लाभ – उन्नति: 02:00 PM से 03:31 PM
  • अमृत – सर्वोत्तम: 03:31 PM से 05:02 PM
  • लाभ – उन्नति: 06:33 PM से 08:02 PM

यह भी पढ़ें : नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP की प्रचंड जीत, ओली की करारी हार

गणगौर पूजा का महत्व:

गणगौर पर्व में ईश्वर महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने वाली सुहागिनों को अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है। महिलाएं सोलह श्रृंगार करके व्रत रखती हैं, गणगौर की कथा सुनती हैं। शाम को नदी या सरोवर के किनारे बालू से बनी गणगौर की मूर्ति को जल पिलाया जाता है और अगले दिन विसर्जन किया जाता है। पूजा स्थल को ‘पीहर’ और विसर्जन स्थल को ‘ससुराल’ माना जाता है। कई महिलाएं माता पार्वती को मैदा, बेसन, आटे और हल्दी से बने गहने (गुने) अर्पित करती हैं। जितने अधिक गुने अर्पित किए जाते हैं, उतना ही परिवार में धन-वैभव और समृद्धि बढ़ती है। यह त्योहार महिलाओं की भक्ति, सौभाग्य और पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक है। सही तिथि पर पूजा करके इस पर्व का पूरा लाभ प्राप्त करें!

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2