Religion & Astrology: ज्योतिषी के अनुसार मार्च के महीने में शुक्र और चंद्र का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। वैदिक पंचांग के मुताबिक, 2 मार्च 2026 को तड़के करीब 1 बजे शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 26 मार्च तक वहीं रहेंगे। वहीं 18 मार्च की रात लगभग 11 बजे चंद्रमा मीन राशि में आएंगे और 21 मार्च की सुबह करीब 2 बजे तक वहीं रहेंगे। जिससे शुक्र और चंद्र का संयोग मीन राशि में बनेगा। ऐसे में यह संयोग बनने से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही इन राशियों धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं.
धनु राशि
आप लोगों के लिए शुक्र औऱ चंद्र की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं । साथ ही इस दौरान करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। वहीं रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। मन हल्का महसूस होगा। वहीं इस समय माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
कर्क राशि
शुक्र और चंद्र की युति कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कालाष्टमी व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त, भैरव स्तुति और धार्मिक महत्व
मकर राशि
आप लोगों के लिए शुक्र और चंद्र का दुर्लभ संयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से तीसरे भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। साथ ही आमदनी बढ़ाने का नया रास्ता खुल सकता है। वहीं इस दौरान कर्ज से जुड़ी चिंता कम हो सकती है। साथ ही निजी जीवन में स्थिरता आएगी। पार्टनर के साथ समझ बेहतर होगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
यह भी देखें: जयपुर का ट्रैफिक क्यों बन रहा जानलेवा? सड़क हादसों में राजस्थान छठे नंबर पर



