KBP Times

राशिफल : क्या कहती है आपकी राशि

Horoscope

Horoscope :आज आपकी राशि क्या कहती है, किसको होगा फायदा, किसको रहना होगा सावधान और क्या करें क्या ना करें। रवि योग के साथ कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशियों को बिजनेस में खूब सफलता हासिल हो सकती है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक राशिफल…

मेष राशिः
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको अपने अच्छे कामों को लेकर कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे। संतान को आप कोई जिम्मेदारी देंगे, जिस पर वह खरी उतरेगी और सेहत को लेकर यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

वृष राशिः
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको प्रमोशन आदि मिलने से उनका मन काफी खुश रहेगा और उनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आपको किसी मामले को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।

मिथुन राशि :
आज का राशिफल आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बनाएंगे और विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आज आप अपनी जल्दबाजी की आदत के कारण समस्याओं में पड़ सकते हैं।

कर्क राशि:
आज का राशिफल आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने रहन-सहन को बेहतर करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा। संतान ने यदि आपसे किस चीज की फरमाइश की थी, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश अवश्य करें।

सिंह राशि:
आज का राशिफल आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी से कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान की नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते है। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। यदि आपने माताजी से किए हुए वादे को लेकर लापरवाही की तो वह आपसे नाराज हो सकती है।

तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए थोड़ा नुकसानदायक रहने वाला है, क्योंकि आपकी जल्दबाजी के कारण आप कुछ मुश्किलों में पड़ सकते हैं। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई सौदा किया, तो वह आपके लिए समस्याएं खड़ी करेगा।

वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से समस्याएं खड़ी करेगा, क्योंकि आप अपने खान-पान पर कंट्रोल न करने के कारण पेट संबंधित समस्याओं को बढ़ावा दे सकते हैं। आज आपके नये घर के रिनोवेशन का काम शुरू करेंगे, जिसमें आप मेहनत भी अधिक करेंगे और आप बाकी कामों को लेकर लापरवाही दिखाएंगे।

धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आप अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही व्यय करें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Horoscope: मेष, धनु और कुंभ राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सूर्य देव करेंगे शनि की राशि में प्रवेश

मकर राशिः
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस की योजनाएं आपको पहले से बेहतर लाभ देंगी और आप किसी पर भरोसा बहुत ही सोच विचारकर करेंगे। परिवार के सदस्यों में एकजुटता बनाए रखनी होगी, इसलिए आपको उनकी बातों पर पूरी सहमति देने की आवश्यकता है।

कुंभ राशिः
आज आपका किसी नए घर की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। आपको अपनी काम को लेकर पूरी मेहनत दिखानी होगी और किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें और कोई पुरानी बीमारी जिसको लेकर आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेकर लेने की आवश्यकता है।

यह भी देखें : “ये अपराधियों से भी बड़े अपराधी हैं…” OMR घोटाले पर भड़के छात्र 

मीन राशिः
आज का दिन आपके लिए किसी बहसबाजी से दूर रहने के लिए रहेगा, क्योंकि इससे ही आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। संतान को आप पढ़ाई -लिखाई को लेकर कहीं बाहर भेज सकते हैं। बिजनेस में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी कर सकते हैं।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2