KBP Times

आज कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र, ब्रह्म और इंद्र योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है जानिए क्या कहता है आज राशिफल

Horoscope: आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है

Horoscope: आज 28 जनवरी 2026, माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, जो शाम 4:36 बजे तक रहेगी, उसके बाद एकादशी शुरू होगी। कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र, ब्रह्म और इंद्र योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। शुभ मुहूर्त में ब्रह्म मुहूर्त और गोधूलि मुहूर्त हैं, जबकि राहुकाल, यमगण्ड, गुलिक काल और दुर्मुहूर्त अशुभ मुहूर्त हैं। बुधवार को गणेश जी की पूजा और हरे रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। सूर्योदय 7:11 AM और सूर्यास्त 5:57 PM पर होगा।

 

मेष- आज सक्रिय रहना आपके कार्यों में गति लाएगा। अध्ययन और अध्यापन में भी समय व्यतीत होगा, अपने अध्ययन के प्रति जागृत रहेंगे। रिश्तेदारों से मतभेद का निपटारा हो जाएगा लेकिन कुछ विवादित मामले उभर सकते हैं। मानसिक सुकून और शांति बनाए के लिए आध्यात्मिक व एकांत में रहै। दूसरों की बुराइयों पर ध्यान न दे खुद में ही मस्त रहें।

 

वृषभ- आज नय लोगो से संपर्क लाभदायक रहेगा। आपका व्यवहार दूसरों को आकर्षित करेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन उपलब्धि भरा है उचित सामंजस्य बनाकर रखें खुद की काबिलियत पर भरोसा रखें लापरवाही से बचें। संपर्क सूत्रों का दायरा विस्तृत कर ।

 

मिथुन- आज आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। धार्मिकगतिविधियों में भी रुचि बढेगी। बड़े बुजुर्गों के अनुभवों को आत्मसात करने से नई दिशा देगा। पढ़ाई को लेकर चल रही समस्या का समाधान आत्मविश्वास को बढाएगा।कुछ लोगों के साथ विरोधाभास जैसी स्थिति रह सकती है। एकाग्रता और कार्य क्षमता के अभाव से कुछ काम बनते-बनते बीच में ही रुक सकते हैं।

 

कर्क- आज किसी विशेष प्रयोजन को लेकर खास यात्रा हो सकती है और इसके दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलेगी। सामाजिक दायरा बढेगा। मित्र की सहायता करना आपको आत्मिक खुशी प्रदान करेगा। मन में कुछ उलझन है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से अवश्य मार्गदर्शन लें। ध्यान रखें कि आपके ऊपर कोई झूठा आरोप भी लग सकता है।

 

सिंह- कुछ समय से जिन कार्यों में रुकावट आ रही थी, आज वे आसान तरीके से हल होगी जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करें। खास लोगों से मुलाकात हेगी।कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार कर लें अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बच्चों की गलत जिद को पूरा करना उन्हें जिद्दी बना सकता है।

 

कन्या- काम के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी विशिष्ट व्यक्तियों का सहयोग लाभदायक होगा। समय का सदुपयोग आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है।प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ परेशानियां अभी बनी रहेंगी। परंतु इस समय किसी के साथ भी वाद-विवाद की स्थिति में न पडें।

 

माघ पूर्णिमा पर रवी पुष्प योग और चतुर्ग्रही संयोग में करें पवित्र स्नान-दान,सही मुहूर्त और तिथि का रखें विशेस ध्यान!

 

तुला- वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए आशीर्वाद रहेगा। अपनी क्षमता के अनुसार कार्य को अंजाम देने में सफल रहेंगे। सकारात्मकता और खुशी महसूस करने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों जरूरी है।पड़ोसियों के साथ किसी भी बात को लेकर वाद-विवाद में न पडें, इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। किसी करीबी संबंधी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। अपने चिड़चिड़ापन तथा उत्तेजित स्वभाव पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

 

वृश्चिक- दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी। अगर किसी पॉलिसी में पूंजी निवेश करने का या कोई नया काम करने का विचार है, तो वह संपन्न हो जाएगा। कोई भी काम खुशी मन से करें नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से ज्यादा मेल-मुलाकात न रखें, ये लोग आपके कार्य में विघ्न डाल सकते हैं।

 

धनु- स्वास्थ्य में सुधार होने से ऊर्जावान महसूस करेंगे रुका हुआ कोई आय का स्रोत शुरू होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपनी वाणी और गुस्से पर संयम रख , दूसरों की परेशानियों में न उलझें। अपने आपको सकारात्मक बनाए रखना जरूरी है।

 

मकर- आज विदेश रह रहे किसी परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिल सकता है । प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयासरत युवाओं को शुभ सूचना मिलने की संभावना है।उचित समय पर किए गए प्रयासों के परिणाम मिल रहै है। समय की कीमत पहचानें।

 

कुंभ- कार्य के प्रति प्रयत्नशील रहें धर्म तथा अध्यात्म के प्रति विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। संतान के प्रति भी आप अपना दायित्व निभाएंगे।कोई भी निर्णय भावुकता में न लें। दोपहर बाद किसी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, जिससे मन परेशान रहेगा।

 

मीन – आज सोचे हुए कार्य पूरे करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी,लेकिन सफलता भी मिलेगी। नजदीकी मित्रों से मेल-मिलाप होगा। किसी पर भरोसा करने की बजाय खुद के निर्णय लेना फायदेमंद होगा। जल्दबाजी आपके बने-बनाए काम बिगाड़ सकती है। दूआर्थिक दिक्कतें आपके काम में आड़े आएंगी।

 

यह भी देखें : अजित पवार का निधन। महाराष्ट्र की सियासत में मची हलचल | Maharashtra Deputy CM Death

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

2

2