KBP Times

घर बनवा रहे हैं जानें वास्तु के नियम, धन- समृद्धि के साथ आएगी संपन्नता

Astro and house

Astro and Religion: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है माना जाता है कि अगर हमारा घर वास्तु के अनुरूप नहीं बना हो तो हमारे जीवन में दरिद्रता छा जाती है। कुछ लोग यह भी कहते है कि ऐसे घर में रहने वाले लोगों के जीवन में आर्थिक तंगी आ जाती है। वास्तुकारों का कहना है कि अगर घर बनवाने से पहले वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इससे कभी भी घर में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। घर के लोगों के बीच में प्यार बना रहता है। आपको बताते हैं कि वो कौन सी चीज हैं जिनका घर बनवाते समय ध्यान रखना चाहिए।

मकान की नींव की दिशा

वास्तु शास्त्र अनुसार नींव की खुदाई और भूमि पूजन ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा से ही कराना चाहिए। ईशान कोण को सबसे पवित्र और शुभ माना गया है। भगवान शिव के नाम पर आधारित यह कोना देवताओं का निवास स्थान माना जाता है, जो ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मकता का केंद्र है। ऐसे में इसी दिशा से अपने मकान की नींव रखवानी चाहिए।

स्थिर लग्न में रखें नींव
वास्तु के मुताबिक अपने मकान की नींव में पहली ईंट यानी शिलान्यास हमेशा स्थिर लग्न, शुभ मुहूर्त और शुभ दिन पर ही कराना चाहिए। ऐसा करने से घर बनवाते समय बाधा नहीं आती है। साथ ही घर में संपन्नता बनी रहती है। वहीं धन की आवक बनी रहती है।

नहीं लगवाएं पुरानी चीजें

कुछ लोग अपने मकान में पुरानी लकड़ी, लोहा आदि लगवा लेते हैं। इसे वास्तु अनुसार सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। साथ ही घर के लोगों की सेहत खराब रहती है। वहीं ऐसा करने से वास्तु देवता नाराज होते हैं।

यह भी पढ़ें : फागुन पूर्णिमा के चन्द्र ग्रहण से आपके जीवन पर पड़ेगा क्या असर ?

कार्य बीच में नहीं रोके

अगर घर का निर्माण एक बार आरंभ हो जाए तो उसे बीच में नहीं रोकना चाहिए। ऐसा करने से उस पूरे स्थान पर राहु का वास हो सकता है। साथ ही फिर ऐसे घर में बार- बार निर्माण में बाधा आती है। वहीं घर के सदस्यों में मनमुटाव रहता है। साथ ही छोटी- छोटी बातों पर लड़ाई- झगड़ा होता है।

यह भी देखें: “कहते हैं काम नहीं, क्या करें भूखे मरे..” बीजेपी सरकार पर भड़के मनरेगा मजदूर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

2

2