KBP Times

लग्न के आधार पर आज देखें राशि, मेष और वृषभ राशि वालों का कैसा रहेगा यह नया साल

lagan raashi

Religion & Astrology: नया साल 2026 का जनवरी महीन बीत चुका है और फरवरी आरंभ हो चुका है। ज्योतिष के अनुसार नए साल में शनि मीन राशि में ही रहेंगे। इसके अलावा राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में रहने वाले हैं। इसके अलावा गुरु अतिचारी गति में रहने वाले हैं, जिससे वह साल 2026 में मिथुन, कर्क और सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। आमतौर पर हम राशिफल चंद्र राशि के आधार पर देखते हैं। इसके अलावा आप लग्न के आधार पर भी राशिफल देख सकते हैं। ज्योतिष में इसे सबसे ज्यादा सटीक माना जाता है। आइए जानते हैं लग्न के आधार पर मेष से लेकर मीन का कैसा बीतेगा नया साल।
आज जानेंगे मेष और वृषभ राशि का हाल

सबसे पहले जानें, क्या होता है लग्न?

ज्योतिष शास्त्र में लग्न उसे कहा जाता है, जो जन्म के समय पूर्व दिशा की ओर उदित हो रहा है। कुंडली के पहले भाव में जो राशि होती है उसी को लग्न कहा जाता है और यहीं से कुंडली की सही तरीके से गणनी की जाती है। बता दें कि लग्न हर 2 घंटे में बदल जाता है। इसलिए लग्न निकालते समय जन्म की तारीख, समय और स्थान का सही होना अति आवश्यक होता है। कुंडली में 1 से लेकर 12 तक नंबर होता है, जो क्रमशः मेष से लेकर मीन लग्न का था।

क्या है राशि और लग्न में फर्क?

पंडित केपी शुक्ल के अनुसार, राशि मन बताती है, लग्न जीवन का रास्ता बताता है। राशि चंद्र से संबंधित होती है, जो जातक के मन, भावनाएं, अंदर की सोच को बताता है। वहीं लग्न के आधार पर जातक के शरीर, स्वभाव, एक्शन, लोगों पर पहला प्रभाव के बारे में जाना जा सकता है। राशि से ज्यादा लग्न की भविष्यवाणी सटीक मानी जाती है।

मेष लग्न

अगर आपका अंक 1 है, तो आप मेष लग्न के है। पंडित केपी शुक्ल के अनुसार, मेष लग्न के लिए नया साल सोच और निर्णय लेने वाला हो सकता है। ऐसे में आप एक नई दिशा की ओर जा सकते हैं। साल के आरंभ में आपकी एकाग्रता काफी तेज हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी आप ठीक ढंग से ध्यान देने में सफल हो सकते हैं। आप एक लक्ष्य तय करें, तो आप उसे आसानी से पा सकते हैं। हालांकि, रिश्तों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

रिश्तों में आपके खटास आ सकता है। इसलिए अपने रिश्ते में किसी तीसरे को नहीं आने दें। वह क्या कर रहे हैं क्या नहीं। इसमें दिमाग लाने से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। साल के मध्य सेहत पर थोड़ा असर देखने को मिल सकता है। बेकार की बैचेनी, थोवरथिकिंग से परेशान हो सकते हैं। साल के अंत में आप अपने काम में अच्छे से ध्यान दे पाने में सफल होंगे और अधूरे कार्य भी एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं।

वृषभ लग्न

यदि आपकी कुंडली के पहले भाव में अंक 2 है, तो वृषभ लग्न के है। यदि आपका लग्न वृषभ है, तो नया साल आपके लिए काफी खास हो सकता है। परिवार का पूरा साथ मिलने के साथ धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। फरवरी से अप्रैल के बीच पैसों से संबंधित किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। इसके बाद ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। जून के बाद आय और करियर से जुड़े अवसरों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और तरक्की के योग बन रहे हैं।

आत्ममंथन करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। धैर्य के साथ आगे बढ़ेगे, तो आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।

यह भी पढ़ें : इन मंत्रों का करें जाप, सुख- समृद्धि की होगी प्राप्ति, भगवान गणेश होंगे प्रसन्न

यह भी देखें : “अगर मजबूत इच्छाशक्ति के साथ काम कर लिया…” क्यों बोले रविंद्र सिंह भाटी?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

2

2