KBP Times

कांग्रेस उम्मीदवार नीरज डांगी ने राज्यसभा चुनावों के लिए भरा नामांकन, जीत तय

neeraj dangi congress

Neeraj Dangi : राजस्थान से राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार नीरज डांगी ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया। नीरज डांगी के नामांकन के वक्त नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद संह डोटासरा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, अजमेर से पीसीसी सदस्य महेन्द्र सिंह रलावता सहित कांग्रेस के कई विधायक मौजूद थे।

कांग्रेस एक सीट और भाजपा की दो सीट पर जीत तय

कांग्रेस के उम्मीदवार नीरज डांगी की जीत तय मानी जा रही है। क्योंकि मौजूदा संख्या बल के हिसाब से बीजेपी को दो और कांग्रेस को एक सीट मिल रही है। एक सीट पर जीत के लिए 51 विधायक चाहिए। कांग्रेस के 67 विधायक हैं, इसलिए एक ही सीट पर जीत के समीकरण हैं। बीजेपी के दो राज्यसभा सीटें जीतने के ही समीकरण हैं। अगर तीसरी सीट के लिए बीजेपी को 35 दूसरे दलों के विधायकों के वोट चाहिए। आरएलडी बीजेपी के साथ है, बीजेपी अगर आठ निर्दलीयों, 2 बसपा, 4 बीटीपी के वोट भी लेने में कामयाब रहती है तो भी तीसरे उम्मीदवार के लिए 20 विधायकों के वोट कम पड़ेंगे।

दलित वोट बैंक को साधने का प्रयास

नीरज डांगी को दूसरी बार मौका देकर कांग्रेस ने परंपरागत दलित वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। डांगी को लगातार दूसरी बार मौका देने के पीछे कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरण साधने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

अजमेर के कांग्रेसियों ने दी अग्रिम शुभकामनाएं

उधर अजमेर से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता आज जयपुर में राज्यसभा चुनाव हेतु राजस्थान से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज डांगी के नामांकन दाखिल पर उपस्थित रहे। सांसद नीरज डांगी को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित कियें जाने करने पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल नगर निगम अजमेर में पूर्व उपायुक्त एवं पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता हाफिज जयपुरी मुकेश सिंह राठौड़ अभिषेक सिंह रावत कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार गर्ग डॉ संजय पुरोहित संपत कोठारी राजेंद्र वर्मा गुणवंत रोहिल्ला शक्ति सिंह रलावता अहमद हुसैन भोला कटारिया ने भी नीरज डांगी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें :  पुराना कूलर खरीदने में हुआ विवाद, आरोपी ने भाजपा नेता की कर दी हत्या

यह भी देखें: “जमीन गई तो बच्चों का पेट कैसे भरेंगे?” जयपुर में JDA के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2