KBP Times

“सरकारी मंच से सियासी प्रहार, विकास पर सन्नाटा – अजमेर में ट्रिपल इंजन फेल” धर्मेंद्र राठौड़ ने पीएम पर साधा निशाना

Dharmendra Rathod

Reaction : आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने आज अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर की गई टिप्पणियों को “राजनीतिक हताशा का परिणाम” बताया है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री ने गैर-राजनीतिक मंच का उपयोग केवल आरोप-प्रत्यारोप के लिए किया, जबकि अजमेर और राजस्थान ठोस घोषणाओं की उम्मीद कर रहे थे। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बलिदान और आजादी के आंदोलन से जुड़ा रहा है, जिसे न देश भुला सकता है और न दुनिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जिन शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, वे राजस्थान की माटी और अजमेर की गंगा-जमुनी तहजीब के विपरीत हैं।

विकास के नए आयाम

धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि अजमेर की पावन धरा पर यदि विकास के नए आयाम स्थापित किए जाते तो जनता को वास्तविक लाभ मिलता, उन्होंने राजस्थान को नदियों से जोड़ने के दावे पर सवाल उठाते हुए राठौड़ ने कहा कि अजमेर में आज भी लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ERCP जैसी योजनाएं कागजों तक सीमित हैं और धरातल पर जनता को कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यदि आज प्रधानमंत्री सरकारी मंच से कांग्रेस को कोसने के बजाय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की घोषणा करते तो किसानों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं को राहत मिलती।

यह भी पढ़ें : पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ बोले, ‘मोदी सरकार की तानाशाही के युग का जल्द होगा अंत’

न कोई ठोस विजन सामने आया, न पुख्ता कार्ययोजना

राठौड़ ने कहा कि “अजमेरवासियों ने उम्मीदों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया था, लेकिन न कोई ठोस विजन सामने आया, न पुख्ता कार्ययोजना। “डबल इंजन की बात करने वाली सरकार अजमेर में ट्रिपल इंजन” के बावजूद सफाई, पानी, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर मोर्चा संभालने में विफल रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 में किए गए वर्चुअल शिलान्यास 2026 तक भी धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं—चाहे वह रेलवे पुलिया का मामला हो या अन्य विकास कार्य। राठौड़ ने कहा, “प्रधानमंत्री का विरोध कब से देश का विरोध हो गया? संविधान हमें असहमति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा में ठोस विकास घोषणाओं का अभाव रहा और जनता को फिर वही “ढाक के तीन पात” देखने को मिले।

यह भी देखें : “OBC को लावारिस समझ रखा है…” | राजस्थान में जाट महासभा का सरकार पर बड़ा हमला | राजाराम मील EXCLUSIVE

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ayatollah Ali Khamenei Death

खामेनेई की हत्या के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, रोती नजर आईं महिलाएं, कहा- क्या गलती थी…

अयातुल्ला अलीरेजा अराफी

अयातुल्ला अलीरेजा अराफी बने ईरान के नए अंतरिम सुप्रीम लीडर, खामनेई के विश्वासपात्र रहे

Rajpal Yadav cheque bounce case

9 करोड़ का कर्ज और इगो की लड़ाई– चेक बाउंस केस पर राजपाल यादव ने रखी अपनी बात

bollywood actors

ईरान – अमेरिका जंग में फंसे कई बॉलीवुड एक्टर्स

Mehbooba Mufti

श्रीनगर के लाल चौक पर खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती बोलीं- युद्ध में ईरान की जीत हो…

holika

चंद्रग्रहण का नहीं पड़ेगा खास प्रभाव, 3 मार्च को ही मना सकेंगे रंगों का त्यौहार

india-west indies

भारत-वेस्टइंडीज के बीच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल खेलेगी

Blast In Explosive Factory Nagpur

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, SBL एनर्जी लिमिटेड में बलास्ट, 17 लोगों की मौत, 18 घायल

bob fix scheme

इस बैंक में जमा करें 1,00,000 रुपयें और पाएं 41,478 रुपयें का फिक्स ब्याज